Punjab Politics: पंजाब BJP के प्रधान अश्वनी शर्मा का पलटवार, कहा- चीमा का बयान दिल्ली के घोटालों की तपिश पंजाब तक आने की स्पष्ट बौखलाहट

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 425 शब्द|📅 13 Sep 2022

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Politics: आप विधयाकों की खरीदो-फरोख्त किए जाने के भारतीय जनता पार्टी पर लगाए जा रहे आरोपों का सिरे से खंडन करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि हरपाल सिंह चीमा द्वारा भाजपा पर लगाए गए आरोप बिलकुल बेबुनियाद एवं निराधार हैं। भाजपा ने हमेशा जनता की सेवा की है और चुनाव के दौरान जनता के प्यार और समर्थन द्वारा दिए गए बहुमत के दम पर सरकार बनाने में विश्वास करती है।

अश्वनी शर्मा ने कहा कि भाजपा जनता द्वारा दिए गए फतवे को हमेशा स्वीकार करती है। उन्होंने कहा कि आज जिन भी राज्यों में भाजपा की सरकारें बनी हैं, वहां जनता ने प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी द्वारा देशहित्त के लिए गए ठोस निर्णयों तथा जनकल्याण के लिए किए गए कार्यों पर विश्वास जताते हुए भाजपा को उस राज्य की सत्ता सौंपी है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में विज्ञापन घोटाला: जोशी और कपूर के बीच जंग, सरकार को करोड़ों का चूना

अश्वनी शर्मा ने कहा कि चीमा द्वारा लगाए जा रहे आरोपों के पीछे कारण यह है कि आम आदमी पार्टी द्वारा चुनाव के दौरान जो वादे जनता के साथ किए थे उन्हें पूरा करने में भगवंत मान सरकार हाथ खड़े कर चुकी है। भगवंत मान द्वारा पिछले पाँच महीनों में अभी तक 12,000 करोड़ से अधिक का कर्जा विभिन्न ब्याज दरों पर लिया जा चुका है। झूठ की बैसाखियों के सहारे पंजाब की सत्ता हासिल करने वाले भगवंत मान को पंजाब में सरकार चलाना मुश्किल हो रहा है, क्यूंकि जनता उनसे जवाब मांगती है।

हरपाल चीमा द्वारा दिए ब्यान पर कटाक्ष करते हुए अश्वनी शर्मा ने कहा कि चीमा का दिया गया ब्यान आम आदमी पार्टी की बौखलाहट का नतीजा है। दरअसल यह बौखलाहट दिल्ली में आप नेताओं के भ्रष्टाचार उजागर होने तथा आप नेताओं की जेल यात्रा किए जाने के चलते पैदा हुई है। क्यूंकि आम आदमी पार्टी के नेता रोज़ भ्रष्टाचार के नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं।

दिल्ली के एक्साईज घोटाले की तपश तो पंजाब तक भी पहुँच गई

इनके घोटालों की लिस्ट बहुत लंबी है और इनके घोटालों को उजागर करने वाले कोई और नहीं बल्कि दिल्ली के राज्यपाल हैं, जिन्होंने इन सबकी जाँच की मांग की थी। पहले दिल्ली में एक्साईज घोटाले की पर्त उतरी, फिर स्कूलों में हुए घोटाले की, फिर बसों की खरीद घोटाले की और अभी और ना जाने कौन कौन सी खुलनी बाकी हैं। दिल्ली के एक्साईज घोटाले की तपश तो पंजाब तक भी पहुँच गई है, जिसके चलते आप नेता बौखला गए हैं।

पीएम मोदी के खिलाफ नितीश से ज्यादा मजबूत केजरीवाल, सर्वे से AAP गदगद

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *