Jalandhar News: लेखक सिमरन अरोड़ा की पहली किताब ‘टर्निंग माई ड्रीम टेबल’ का विमोचन

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 207 शब्द|📅 13 Sep 2022

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: लेखिका सिमरन अरोड़ा की पहली किताब ‘टर्निंग माई ड्रीम टेबल’ का विमोचन आज पंजाब प्रेस क्लब जालंधर में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजकुमार मदान, सुरिंदर सिंह छिंदा, हरकीरत सिंह, हरमन सिंह, गुरलीन सिंह ने पुस्तक को रिलीज़ किया।

किताब की लेखिका सिमरन अरोड़ा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह किताब एक ऐसी लड़की की कहानी है जो बचपन से ही जीवन में मुकाम हासिल करने का सपना देखती है और उसे पूरा करने के लिए संघर्ष करती है। इस पुस्तक के माध्यम से लेखिका सिमरन ने समाज, विशेषकर लड़कियों को एक सार्थक संदेश देने का प्रयास किया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में विज्ञापन घोटाला: जोशी और कपूर के बीच जंग, सरकार को करोड़ों का चूना

लेखिका सिमरन ने कहा कि वह अपनी पहली किताब को लेकर बहुत उत्साहित हैं और उम्मीद करती हैं कि लोगों को यह किताब पसंद आएगी जिससे वह भविष्य में अपनी लेखन यात्रा को जारी रख सके। सिमरन ने कहा कि उन्हें उनके माता-पिता और परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिला। इस अवसर पर आए मुख्य अतिथियों ने सिमरन अरोड़ा को उनकी पुस्तक के लिए बधाई दी।

पीएम मोदी के खिलाफ नितीश से ज्यादा मजबूत केजरीवाल, सर्वे से AAP गदगद

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *