Li Yifeng Arrested: सेक्स वर्कर्स को हायर करने को लेकर यह सुपरस्टार एक्टर गिरफ्तार

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 342 शब्द|📅 14 Sep 2022

हांगकांग: Li Yifeng Arrested: चाइनीज सुपरस्टार ली यीफेंग (Li Yifeng) को सेक्स वर्कर्स को हायर करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। मालूम हो कि इन दिनों चीनी फिल्म इंडस्ट्री पर सरकार बहुत सख्ती दिखा रही है और पिछले कुछ दिनों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं जिनमें सितारों को गैरकानूनी कामों में लिप्त पाया गया है। चीनी सरकार ने 35 वर्षीय ली के खिलाफ मामला दर्ज करके चार्जशीट दाखिल की गई है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में विज्ञापन घोटाला: जोशी और कपूर के बीच जंग, सरकार को करोड़ों का चूना

ली पर वैश्यावृत्ति को बढ़ावा दिए जाने का आरोप है और खबरों की मानें तो ली ने उन पर लगे आरोपों को स्वीकार भी कर लिया है जिसके बाद अब उनकी मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। ली यीफेंग का कई इंटरनेशल ब्रांड्स के साथ कॉन्ट्रैक्ट था और बताया जा रहा है कि इस मामले के बाद अब कई कंपनियों ने उनके साथ कॉन्ट्रैक्ट कैंसिल कर दिया है।

बायोपिक ने निभाया था माओ का किरदार

बता दें कि ली को साल 2021 में एक बायॉपिक फिल्म में माओ का किरदार निभाया था। बता दें कि फिल्म इंडस्ट्री में गैरकानूनी हरकतों को लेकर फंसे ली पहले कलाकार नहीं हैं। अगस्त में सिंगर क्रिस वू को भी रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। जहां चीन में इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं वहीं बॉलीवुड में भी विवादों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST घोटाला, विजीलैंस ने 6 लोगों को किया गिरफ्तार

ड्रग्स केस और सैंडलवुड केस के बाद बॉलीवुड में आए दिन किसी नई तरह का स्कैम या स्कैंडल सामने आ जाता है। जहां तक बॉलीवुड में ड्रग्स स्कैंडल की बात है तो इस पर NCB की पड़ताल और कार्रवाई लगातार जारी है। Li Yifeng की बात करें तो उन पर कानूनी शिकंजा कस चुका है। देखना होगा कि वह इस मामले में किस तरह खुद को डिफेंड करते हैं।

पंजाब में AAP के MLA को खरीदने में जुटी भाजपा, एक MLA की कीमत 25 करोड़, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *