Punjab News: पंजाब में फर्जी डॉक्टर बनकर मरीज को लूटा, कैमरे में कैद हुई घटना

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के चंडीगढ़/मोहाली (Mohali) के सिविल अस्पताल में इलाज करवाने गए बुजुर्ग मरीज से एक ठग ने डॉक्टर बनकर ठगी की है। वह मरीज से 20 हजार रुपए ठग (Fraud) कर फरार हो गया। आरोपी की पोल तब खुली जब मरीज उसके बारे में पड़ताल करने स्टाफ से पूछने गया।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

मरीज ने अस्पताल के अंदर स्थित पुलिस चौकी पर इस बारे में शिकायत दे दी है। आरोपी कैमरे में कैद जरूर हुआ है, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। सिविल अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि अस्पताल में लोगों का इलाज फ्री होता है। अगर कोई उनसे किसी तरह का पैसा मांगता है तो उनसे सीधी शिकायत की जा सकती है।

Punjab News
Punjab News

खुद को बताया शर्मा डॉ

पीड़ित ईश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि वह सेक्टर-56 के रहने वाले हैं। वह ईसीजी करवाने अस्पताल गए थे। ईसीजी के लिए पर्ची कटवाकर खड़े ही हुए थे। तभी वहां पर एक व्यक्ति आया। उसने खुद को शर्मा डॉक्टर बताया।

फिर उसने उनसे पूछा कि क्या आपने ईसीजी करवानी है। उन्होंने हां में जबाव दिया। इसके बाद उसने कहा कि थोड़ा वेट करो। अंदर लड़कियों की ईसीजी हो रही है।

विश्वास करके पैसे दिए

इसके बाद वह ईसीजी वाले कमरे में गया। फिर अंदर से कॉटन लेकर आया। इसके बाद उनसे पूछा कि क्या आपके पास 500-500 के नोट है। तो मैंने उसे जबाव दिया कि उनके पास 20 हजार रुपए के 500-500 के नोट जेब हैं।

Money
Money

उसने कहा कि यह नोट मुझे दे दो और मैं आपको बड़े नोट दे देता हूं। उसने दलील दी कि वह शर्मा डॉक्टर है, उस पर विश्वास रखे। इसके बाद उसने उन्हें पैसे दे दिए।

कमरे में ले जाकर हुआ फरार

इसके बाद आरोपी ने व्यक्ति पर विश्वास बनाए रखा। साथ ही उन्हें कहा कि आपकी ईसीजी बाद में करूंगा, पहले आप ब्लड सैंपल दे दो। इसके बाद ब्लड सैंपल वाले रूम में ले आया। उसके बाद उन्हें कहा कि वह हेलमेंट रखकर वहां आए। जबकि आरोपी मौका फरार हो गया।

Punjab News
Punjab News

ईश्वर दत्त ने बताया कि जब वह वहां से ईसीजी वाले कमरे में पहुंचे, तो उन्होंने वहां पर मौजूद स्टाफ से डॉक्टर शर्मा के बारे में पूछा तो उन्होंने जबाव दिया कि वहां कोई शर्मा डॉक्टर नहीं है। फिर उसने उस व्य​​​​​​क्ति की पहचान बताई तो उन्होंने बताया कि वह कॉटन लेने आया था, और कॉटन लेकर चला गया।

जालंधर में अवैध कालोनियों पर एक्शन, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *