Jalandhar News: प्रताप बाग में इंप्रूवमेंट ट्रस्ट द्वारा छोड़ी गई ओपन स्पेस पर अवैध कब्जा, बन गई पांच दुकानें, निगम ने रुकवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR की तैयारी

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 535 शब्द|📅 14 Sep 2022

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: शहर के प्रताप बाग में इंप्रूवमेंट ट्रस्ट द्वारा छोड़ी गई ओपन स्पेस की जमीन की रजिस्ट्री करवाकर वहां दुकानों का निर्माण करवाया जा रहा है। जबकि इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की इस स्कीम में छोड़ी गई ओपन स्पेस को किसी भी तरह से रजिस्ट्री नहीं की जा सकती और न ही इस जमीन पर किसी तरह से कोई निर्माण हो सकता है। यह मामला उस समय खुला, जब इस ओपन स्पेस में एक साथ पांच दुकानें बननी शुरू हुई। अब निगम कमिश्नर दविंदर सिंह ने जांच के आदेश दिए हैं।

प्रताप बाग में पाल अस्पताल के साथ भगत सिंह चौक को जाने वाली रोड पर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में ओपन स्पेस छोड़ी थी। इसके साथ इंप्रूवमेंट ट्रस्ट ने पांच एससीओ काटा था। एससीओ के साथ ओपन स्पेस छोड़ी गई थी। लेकिन कुछ महीने पहले इस ओपन एस्पेस पर दुकानों का निर्माण शुरू हुआ। निगम अधिकारियों ने पहले इसे गिरा दिया। सत्ता परिवर्तन के बाद यहां फिर से निर्माण शुरू हुआ तो निगम ने फिर से काम रुकवा दिया।

इसे भी पढ़ें: जालंधर में विरासत हवेली सील, नगर निगम ने की बड़ी कार्रवाई

यही नहीं, प्रताप बाग में इस सरकारी जमीन पर अवैध रूप से दुकानें बनाई गई। करीब पांच दुकानें बनाई गई है। बताया जा रहा है कि दर्शन सिंह नामक एक व्यक्ति के नाम पर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन ने रजिस्ट्री की थी, लेकिन यह फाइल इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के दफ्तर से गायब है। सूत्र बता रहे हैं कि ये रजिस्ट्री फर्जी हो सकती है। हैरानी की बात तो यह है कि दर्शन सिंह ने इस ओपन स्पेस को तीन नरेश कुमार पुत्र बनारसी दास, दिनेश कुमार पुत्र अविनाश चंद्र, राकेश धीर पुत्र अमरचंद के नाम पर रजिस्ट्री कर दी।

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में फिलहाल ये फाइल नहीं है। जबकि जो फाइल नगर निगम में नक्शा पास करवाने के लिए लगाई गई, उसमें इन तीनों के नाम है। हैरानी की बात तो यह है कि रजिस्ट्री तीन लोगों के नाम पर की गई। इन लोगों ने इसी रजिस्ट्री के आधार पर नगर निगम में साल 2019 में रेजीडेंशियल का नक्शा पास करवा लिया। अब यहां एक नक्शे पर पांच दुकानें बनाई जा रही हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में विज्ञापन घोटाला: जोशी और कपूर के बीच जंग, सरकार को करोड़ों का चूना

एमटीपी नीरज भट्टी ने बताया कि इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की ओपन स्कीम की रजिस्ट्री नहीं हो सकती है। जिस रजिस्ट्री के आधार पर निगम से नक्शा पास करवाया गया, वह गलत है। इसके अलावा नक्शा पास करवाते समय इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की एनओसी नहीं ली गई, जिससे रजिस्ट्री भी संदिग्ध है। इसकी जांच के लिए एटीपी को कहा गया है।

नगर निगम के कमिश्नर दविंदर सिंह ने कहा है कि इसकी जांच के आदेश दिए गए हैं। क्योंकि यह जमीन सरकारी है, इस पर नक्शा कैसे पास हुआ, इसकी भी जांच होगी। उन्होंने कहा कि यह बिल्डिंग पूरी तरह से नाजायज, निगम जल्द ही इस पर डिच चलाएगा। उधर, पूर्व पार्षद सुमन मल्होत्रा के पति अशोक कुमार मल्होत्रा ने निगम कमिश्नर से इन दुकानों को गिराने की मांग की है। यही नहीं, अशोक मल्होत्रा ने इस संबंध में कोर्ट में भी केस दायर किया है।

पंजाब में AAP के MLA को खरीदने में जुटी भाजपा, एक MLA की कीमत 25 करोड़, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *