डेली संवाद, लखनऊ। Breaking News in Hindi: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri News) में दलित बहनों के साथ दुष्कर्म और हत्या मामले में सभी छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी छोटू गौतम ने कबूल किया है कि वह एक लड़की से शादी करना चाहता था, लेकिन जब उसने मना कर दिया तो उसने अपने दोस्तों के साथ लड़कियों का अपहरण कर उनसे बलात्कार किया। इसके बाद उनके शवों को पेड़ पर लटकाने से पहले उनकी हत्या कर दी।
इसे भी पढ़ें: जालंधर में विरासत हवेली सील, नगर निगम ने की बड़ी कार्रवाई
लखीमपुर खीरी केस में दो नाबालिग बहनों के शव पेड़ से लटके हुए मिलने के मामले में पुलिस ने 6 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके जानकारी दी कि आरोपियों ने पहले लड़कियों से दोस्ती की और फिर रेप के बाद हत्या कर दी। दो आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल लिया है। दोनों लड़कियों की हत्या गला दबाकर की गई और हत्या के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने की कोशिश की।
पुलिस के मुताबिक सभी आरोपी आपस में दोस्त हैं और लालपुर के रहने वाले हैं। आरोपियों ने सक्ष्यों को मिटाने की भी कोशिश की थी। आरोपी दोनों बहनों को बहला-फुसलाकर खेत में ले गए थे। लड़कियों का अपहरण नहीं हुआ था। परिवार की मौजूदगी में पोस्टमार्टम होगा। आरोपियों ने लड़कियों की मर्जी के खिलाफ संबंध बनाए। धारा 302, 306 और POCSO के तहत केस दर्ज किया गया है।
‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बीच चल रहा है ‘कांग्रेस छोड़ो’ अभियान








