डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar Politics: जालंधर में इस बार पांच वार्ड बढ़ाए जाएंगे। जिससे वार्डों की संख्या 80 से बढ़कर 85 हो जाएगी। इस बार नगर निगम का चुनाव 85 वार्डों पर होगा। संभवता जनवरी में नगर निगम के चुनाव कराए जा सकते हैं। वहीं, पांच वार्ड के बढ़ाए जाने से सत्ताधारी AAP अपने हिसाब से वार्डों की संरचना तैयार करेगी। जिससे कांग्रेस समेत भाजपा और अकाली दल के नेता परेशान नजर आ रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: जालंधर में विरासत हवेली सील, नगर निगम ने की बड़ी कार्रवाई
जानकारी के मुताबिक नगर निगम चुनाव के लिए नई वार्डबंदी का सर्वे काम तेजी के साथ चल रहा है। दो इलाकों का काम अभी बाकी है, ऐसे में 30 सितंबर डेडलाइन दी गई है। इसके लिए करीब 100 मुलाजिमों को फील्ड में उतारा हुआ है। वार्डबंदी की सर्वे रिपोर्ट सरकार को भेजी जाएगी। इसके बाद राजनीतिक दल भी अपने-अपने हिसाब से वार्डबंदी करवाने के लिए जोर लगाना शुरू कर देंगे।
हालांकि वार्डबंदी में सत्तारूढ़ पार्टी का ही जोर चलता है, लेकिन कांग्रेस, अकाली दल, बीजेपी इस कोशिश में रहेंगे की उनके मजबूत गढ़ को आम आदमी पार्टी ना तोड़ पाए। निगम की हद में आए कैंट विधानसभा क्षेत्र के 11 गांव और इनके साथ लगती सभी कालोनियों का सर्वे पूरा कर लिया गया है। इन इलाकों में करीब 7000 घर रजिस्टर्ड हो गए हैं, जिनकी आबादी 35000 है।
‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बीच चल रहा है ‘कांग्रेस छोड़ो’ अभियान








