नई दिल्ली। ED Raids: दिल्ली की शराब नीति (Delhi Excise Policy Case) में अनियमितताओं को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) सक्रिय हो गई है। ईडी के अधिकारियों ने आज देशभर में छापेमारी शुरू कर दी। ईडी की यह छापेमारी 40 जगहों पर हो रही है। जानकारी के मुताबिक प्रवर्तन निदेशालय शुक्रवार को हैदराबाद, बेंगलुरु, मैंगलोर और चेन्नई में छापेमारी कर अपना अभियान चला रही है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शराब नीति में हुई धांधली को लेकर प्रवर्तन निदेशालय इसके पहले भी छापेमारी कर चुकी है। इससे पहले 6 सितंबर को ईडी ने इस मामले में दिल्ली और अन्य शहरों में 35 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की थी। शराब नीति का मामला (Delhi Excise Policy Case) दिल्ली में भाजपा और सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के बीच राजनीतिक गतिरोध के केंद्र बना हुआ है।
उपराज्यपाल ने की थी CBI जांच की सिफारिश
बता दें कि आम आदमी पार्टी जो एक भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से पैदा होने का दावा करती है। भाजापा ने इस पर मनी-लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाया गया है। उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने इस मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। उनकी सिफारिश के बाद केंद्रीय जांच एजेंसी ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया था।
जांच एजेंसियों के रडार पर रहे दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर की भी तलाशी ली गई थी। हालांकि, आम आदमी पार्टी बार-बार केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा पर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाती रही है।
केजरीवाल के काम को रोकने की हो रही कोशिश: सिसौदिया
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने ईडी की छापेमारी पर बयान दिया था कि पहले इन्होंने सीबीआई के छापे मारे इस में कुछ नहीं मिला। अभी ईडी के छापे मारेंगे इसमें कुछ नहीं निकलेगा। देश में जो शिक्षा का माहौल बना हुआ है अरविंद केजरीवाल जी जो काम कर रहे हैं उसे रोकने का काम हो रहा है, लेकिन उसे रोक नहीं पाएंगे।
PM MODI के जन्मदिन पर नामीबिया से भारत लाए जाएंगे 8 चीते, सामने आई VIDEO








