Jalandhar News: जालंधर में The Visa House के मालिक निकले ठग, कन्हैया और रश्मि के खिलाफ FIR दर्ज

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर (Jalandhar) में The Visa House के मालिक भी ठग निकले। The Visa House के सुरिंदर सहगल उर्फ़ कन्हैया सहगल (Kanhaiya Sehgal) पुत्र रमेश सहगल निवासी 660 जेपी नगर नजदीक गोल्डी मेडिकल सहित उनकी साथी रश्मि सचदेवा निवासी 601 (छठी मंजिल) पाल्म रॉयल सोसाइटी, वडाला रोड के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज की है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

The Visa House के मालिकों पर आरोप है कि वह Canada भेजने के नाम पर लोगों से पैसा ठग रहे थे। पुलिस इंस्पेक्टर सुरिंदर ने बताया The Visa House इमीग्रेशन कंपनी के करिंदे कनाडा (Canada) जाने इच्छुकों से 1 लाख से सवा लाख रूपए वसूलते थे लेकिन उन्हें विदेश नहीं भेजते थे।

The Visa House
The Visa House के कन्हैया सहगल और रश्मि

कनाडा भेजने के नाम पर ठगी

इस तरह के कई शिकायतें पुलिस के पास आई थी। पुलिस के अनुसार The Visa House इमीग्रेशन कंपनी के खिलाफ लगातार शिकायतें आ रही थी। ऐसे कई शिकायतों के इकट्ठा होने पर यह कार्यवाही की गई है।

आपको बता दें कि कन्हैया सहगल इससे पहले ओल्ड सब्जी मंडी मार्किट में मोबाइल कारोबारी था जो बाद में The Visa House के नाम से इमिग्रेशन कंपनी बनाकर धंधा शुरू कर दिया। वहीं उनकी साथी रश्मि सचदेवा पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं जिनमें विभिन्न धाराएं शामिल है।

जालंधर में अवैध कालोनियों पर एक्शन, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *