Akshara Singh MMS: अभिनेत्री अक्षरा सिंह का प्राइवेट MMS लीक? एक्‍ट्रेस के रोते हुए वीडियो का क्या है सच, देखें

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 498 शब्द|📅 16 Sep 2022

पटना। Akshara Singh MMS: भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस और फैंस की जान अक्षरा सिंह (Akshara Singh) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। कहा जा रहा है कि अक्षरा सिंह का MMS वीडियो लीक हुआ है और इसके तुरंत बाद एक्ट्रेस ने तुरंत रोते हुए एक अन्य वीडियो भी शेयर किया है। यूट्यूब पर अक्षरा सिंह के एमएमएस वीडियो लीक होने की ढेर सारी खबरें तैर रही है।

हालांकि इसके पीछे की सच्चाई कुछ और है। आइए आपको बताते हैं आखिर इन खबरों में क्या झूठ है और क्या सच। भोजपुरी सिनेमा में कई सुपरस्टार्स संग काम कर चुकी अक्षरा सिंह (Akshara singh) को लेकर कहा जा रहा है कि उनका प्राइवेट वीडियो लीक हुआ है। यूट्यूब पर अक्षरा सिंह का रोते हुए भी एक वीडियो शेयर किया गया जिसे लेकर कहा कि एक्ट्रेस ने प्राइवेट वीडियो लीक होने के बाद ये वीडियो साझा किया है। मगर ये सिर्फ एक्ट्रेस के खिलाफ फेक खबरें चलाई जा रही हैं।

इसे भी पढ़ें: जालंधर में विरासत हवेली सील, नगर निगम ने की बड़ी कार्रवाई

अक्षरा सिंह का कोई एमएमएस वीडियो लीक नहीं हुआ है। इसीलिए ऐसी फेक वीडियो और खबरों को हवा नहीं दी जानी चाहिए। इन यूट्यूब चैनल ने दावा किया किया एमएमएस वीडियो वायरल होने के बाद अक्षरा सिंह ने रोते रोते भी एक वीडियो शेयर किया है। ये बात भी एकदम गलत है। क्योंकि एक्ट्रेस का ये वीडियो दो साल पुराना है जिसे बेवजह जोड़कर फेक खबरें फैलाई जा रही हैं। यूट्यूब पर मोज म्यूजिक भोजपुरी नामक एक चैनल पर एक्ट्रेस का वीडियो शेयर करते हुए कहा कि अक्षरा सिंह का एमएमएस वीडियो वायरल हुआ है।

अक्षरा सिंह का करीब एक मिनट का वीडियो है जिसमें वह रोते हुए कहती हैं कि तंग करके रख दिया है। जो मुझे पसंद करते हैं वो मुझे हमेशा ही पसंद करेंगे। बेशक मैं कहीं भी जाऊं और कहीं भी काम करूं। आप नहीं रख रोक सकते। आप बहुत बड़ा नाम हैं तो आप अपना काम कीजिए। चेहरे पर नकली मुखौटा लगाकर क्यों घूम रहे हैं। हकीकत में रहिए फेक मत रहो। सिर्फ हमारी इंडस्ट्री में ही ये सब क्यों होता है। दूसरी इंडस्ट्री भी तो है।

गंदगी सिर्फ भोजपुरी इंडस्ट्री में ही क्यों

पंजाबी, साउथ से लेकर बॉलीवुड समेत कई तरह का सिनेमा है। मगर ये गंदगी सिर्फ भोजपुरी इंडस्ट्री में ही क्यों है। यहां इतनी चीपनेस क्यों है। सब एक दूसरे के पीछे पड़े हैं। इसको ब्लॉक करते हैं उसको ब्लॉक। उसका गाना आगे नहीं आना चाहिए। कोई दूसरा एक्टर कहीं ज्यादा आगे न निकल जाए। आखिर ये सब क्यों?

बता दें ये अक्षरा सिंह का दो साल पुराना वीडियो है जब उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री पर सवाल खड़े किए थे और कुछ नामी लोगों पर टॉर्चर करने के आरोप लगाए थे। मगर इस वक्त अक्षरा सिंह के पुराने वीडियो को गलत तरह से पेश किया जा रहा है और उनके MMS वीडियो के लीक होने की खबरें भी फेक फैलाई जा रही हैं।

PM MODI के जन्मदिन पर नामीबिया से भारत लाए जाएंगे 8 चीते, सामने आई VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *