Sidhu Moode wala Murder: पंजाब के दो कुख्यात गैंगस्टर गिरफ्तार, सिद्धू मूसेवाला कत्लकांड में हो सकता है नया खुलासा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 269 शब्द|📅 16 Sep 2022

डेली संवाद, अमृतसर। Sidhu Moode wala Murder: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाल हत्याकांड में पुलिस ने गैंगस्टर मणि रइया को राजासांसी के निकट कुक्कड़ावाला गांव के पास से शुक्रवार की सुबह गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से पिस्तौल और कारतूस भी बरामद किए हैं। यह कार्रवाई एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स और अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने की है।

गैंगस्टर मणि रइया मूल रूप से ब्यास के रइया इलाके का रहने वाला है और यहां राजासांसी में किसी अन्य गैंगस्टर से मिलने पहुंचा था। इस बीच एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स को पता चला तो उन्होंने अमृतसर पुलिस के साथ मिलकर आपरेशन चलाकर उसे दबोच लिया। मणि रइया के खिलाफ नशा तस्करी, हत्या जैसे दर्जनभर केस दर्ज हैं।

इसे भी पढ़ें: जालंधर में विरासत हवेली सील, नगर निगम ने की बड़ी कार्रवाई

बता दें मणि रइया ने अगस्त 2021 की शाम अमृतसर के मजीठा रोड इलाके में स्थित एक अस्पताल में राणा कंदोवालियां की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। साल 2017 में पूर्व आइजी कुंवर विजय प्रताप सिंह ने उसे गैंगस्टर बागा खान के साथ गिरफ्तार करके जेल भेजा था। बता दें कुछ दिन पहले सीमावर्ती भकना कलां गांव में मूसेवाल हत्याकांड में पुलिस, ने दो गैंगस्टरों का एनकाउंटर भी किया था।

शुक्रवार की दोपहर इस पुलिस कमिश्नर अरुणपाल सिंह प्रेस कांफ्रेंस भी कर सकते हैं। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स और पुलिस कमिश्नरेट अमृतसर ने कुख्यात गैंगस्टर मनदीप तूफान को गिरफ्तार कर लिया हैl यह गिरफ्तारी पुलिस में जंडियाला के पास दिखाई हैl आरोपित के खिलाफ भी अमृतसर पुलिस के थानों में दर्जनभर मामले दर्ज हैं।

PM MODI के जन्मदिन पर नामीबिया से भारत लाए जाएंगे 8 चीते, सामने आई VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *