Lok Sabha Election: 2024 में लोकसभा चुनाव को लेकर अभी से सियासत शुरू

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 218 शब्द|📅 16 Sep 2022

डेली संवाद। Lok Sabha Election:  लोकसभा चुनाव को भले ही अभी डेढ़ साल का समय बाकी हो लेकिन उससे पहले ही विपक्षी एकता को लेकर सियासी बिसात बिछाई जाने लगी है। नीतीश कुमार ने 2024 लोकसभा चुनाव के लिए सियासी एजेंडा सेट करने का काम शुरू कर दिया है। एनडीए से नाता तोड़कर महागठबंधन में वापसी करने वाले नीतीश कुमार बिखरे हुए विपक्ष को एकजुट करने में जुटे हैं। नीतीश ने ऐलान किया है कि 2024 में अगर उनकी सरकार बनती है तो देश के सभी पिछड़े राज्यों को विशेष दर्जा दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: जालंधर में विरासत हवेली सील, नगर निगम ने की बड़ी कार्रवाई

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि अगर 2024 में हमारी सरकार बनती है तो निश्चित रूप से पिछड़े राज्यों को विशेष दर्जा देंगे, सिर्फ बिहार में ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों में भी जिनको विशेष दर्जा मिलना चाहिए। उन्होंने बताया की पिछले दिनों जब प्रधान मंत्री पटना आये थे तो मैंने तब भी उनसे उस वक्त उन्होंने बिहार को विशेष दर्जा देने की मांग की थी, लेकिन पीएम ने ऐसा नहीं किया। अगर बिहार को विशेष दर्जा दिया गया होता तो राज्य का और विकास होता।

PM MODI के जन्मदिन पर नामीबिया से भारत लाए जाएंगे 8 चीते, सामने आई VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *