Punjab News: जालंधर के 1320 ट्रैवल एजेंटों को DC ने भेजा नोटिस, अब होगी बड़ी कारवाई

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 241 शब्द|📅 17 Sep 2022

डेली संवाद, जालंधर। Punjab News: पंजाब में विदेश भेजे जाने के नाम पर ट्रैवल एजेंटों द्वारा ठगी करने के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। जालंधर DC ऑफिस से लेकर CP ऑफिस तक ठगी की शिकायतों की लाइने लगती जा रही हैं। हर दूसरे तीसरे दिन लोग ट्रैवल एजेंटों के दफ्तरों में घुसकर हंगामा कर रहे हैं, लेकिन इनके खिलाफ कुछ कार्रवाई नहीं हो रही। अब प्रशासन ने जिले के 1320 ठग ट्रैवल एजेंटों की लिस्ट बनाई है, जिस पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

इसे भी पढ़ें: जालंधर में विरासत हवेली सील, नगर निगम ने की बड़ी कार्रवाई

अब जिन जिलों के 1320 ठग ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ प्रशासन कार्रवाई करने जा रहा है, इन्हे नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन इन्होंने जिला प्रशासन को जवाब देना जरुरी नहीं समझा। जिसके कारण अब प्रशासन इनके खिलाफ ठोस कदम उठाने जा रहा है।

इसके साथ ही जालंधर के DC जसप्रीत सिंह ने बताया कि उनके जिले में ट्रैवल एजेंटों की निरंतर जांच होती रहती है और उनकी हर महीने रिपोर्ट भी उनके दफ्तर में पहुंच रही है। जिनकी शिकायत पर रिपोर्ट नहीं होती, उनको शोकॉज नोटिस भेजा जाता है। अब तक 1320 ऐसे ट्रैवल एजेंट हैं, जिनकी रिपोर्ट नहीं पहुंची और उन्हें शोकॉज नोटिस भेजे जा चुके हैं और अब अगर उसका जवाब नहीं देते तो उनके लाइसेंस सस्पेंड कर दिए जाएगे।

PM MODI के जन्मदिन पर नामीबिया से भारत लाए गए 8 चीते, सामने आई VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *