डेली संवाद, जालंधर। Punjab News: आज भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मेयर जालंधर राकेश राठौर (Rakesh Rathour)ने बताया कि भाजपा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस को सेवा प्रकल्प पखवाड़े के रूप में मनाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत आज भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी द्वारा चारों विधानसभा क्षेत्रों में ब्लड बैंकों का आयोजन किया गया। नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र एवं सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र में ब्लड बैंक का शुभारंभ जालंधर शहर के पूर्व मेयर एवं भाजपा पंजाब प्रदेश के उपाध्यक्ष राकेश राठौर द्वारा किया गया।
इसे भी पढ़ें: जालंधर में विरासत हवेली सील, नगर निगम ने की बड़ी कार्रवाई
जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित जिलाध्यक्ष रमन पब्बी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा सन्नी शर्मा, मंडल नंबर 1 के अध्यक्ष हितेश सयाल, महामंत्री राजेश कुमार आरके, मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस मौके पर आए हुए सभी लोगों को संबोधित करते हुए राकेश राठौर ने पूरे विश्व के सर्वप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
राकेश राठौर ने बताया कि मोदी जी ने ना सिर्फ देश को समय से आगे सोचने और परिश्रम से संकल्प को सिद्ध करने की सोच दी है। बल्कि उस को चरितार्थ करके भी दिखाया है। राकेश राठौर ने कहा कि मोदी जी के रूप में देश को ऐसा सशक्त व निर्णायक नेतृत्व मिला है जिसने दशकों से अपने अधिकारों से वंचित करोड़ों गरीब लोगों को विकास की मुख्यधारा से जोड़कर न सिर्फ उन्हें समाज में अच्छा जीवन दिया, बल्कि अथक परिश्रम से विश्व वर्ग को यह दिखाया कि एक देश के करोड़ों नागरिकों को साथ लेकर चलने वाला व्यक्तित्व कैसा होता है।
नई ऊर्जा व आत्मविश्वास पैदा किया
राकेश राठौर ने बताया कि मोदी जी ने सुरक्षा गरीब कल्याण विकास ऐतिहासिक सुधारों के समानांतर समन्वय का अच्छा उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि मोदी जी के संकल्प व समर्पण ने देशवासियों में एक नई ऊर्जा व आत्मविश्वास पैदा किया है। जिससे आज देश में नित नए कीर्तिमान स्थापित कर आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से अग्रसर हो रहा है।
17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक मनाया जाएगा
राठौर ने कहा कि मोदी जी के जीवन कॉल क्षण-क्षण किसानों व वंचितों की सेवा में समर्पित है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि आप सब लोग मोदी जी के जन्मदिवस को सेवा समर्पण के अंतर्गत सेवा कार्य कर सभी कार्यकर्ता इस में भाग ले, जोकि पूरे प्रदेश भर में 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक मनाया जा रहा है।
कल्याणकारी योजनाओं को घर घर पहुंचाना
इसके साथ ही हम सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को इन सभी नर सेवा के कार्यों में सभी को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। राठौर ने कहा कि हम सभी को भारतीय जनता पार्टी की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक और घर घर पहुंचाना चाहिए। इस मौके पर उपस्थित जिला सचिव मनीष विज, जिला मीडिया इंचार्ज अमित भाटिया विश्व महेंद्रु,जय कल्याण,वरुण नागपाल, नितिन बहरोल, दिनेश शर्मा अरुण मल्होत्रा राहुल चोपड़ा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
PM MODI के जन्मदिन पर नामीबिया से भारत लाए गए 8 चीते, सामने आई VIDEO








