Weather Update: पंजाब में सुस्त हुआ मानसून, कम हो रही है बारिश, मौसम विभाग की रिपोर्ट पढ़ें

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर/चंडीगढ़। Weather Update Punjab: पंजाब में मानसून (Monsoon) की बारिश (Rain) कम हो रही है। 1 जुलाई की सुबह तक 15.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। जबकि शाम तक बठिंडा (Bathinda) में 88 मिमी, फरीदकोट (Faridkot) में 43, फाजिल्का में 24.5, फिरोजपुर में 6 और अमृतसर (Amritsar) में 11 मिमी बारिश हुई।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

अधिकतम तापमान जो 40 डिग्री को पार कर गया था, वह 33.4 डिग्री पर पहुंच गया। आज पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।

weather
weather

अच्छी बारिश की उम्मीद

जबकि इन दो जिलों के अलावा गुरदासपुर, नवांशहर और रूपनगर में 50 से 75 फीसदी और अन्य राज्यों में 25 से 50 फीसदी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र (आईएमडी) के अनुसार जुलाई माह में मानसून सुस्त रहा, लेकिन अगस्त में अच्छी बारिश की उम्मीद है।

weather update
weather update

पंजाब में 41% कम बारिश हुई

मौसम विभाग (IMD) के मौसम बुलेटिन से पता चलता है कि पंजाब में 209.9 मिमी के दीर्घकालिक औसत के मुकाबले केवल 117 मिमी बारिश हुई है। पंजाब के बाद हरियाणा और चंडीगढ़ क्षेत्र में 40% बारिश की कमी देखी गई है। आईएमडी चंडीगढ़ के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने माना कि इस जुलाई में बारिश पूर्वानुमान से कम रही है।

पूरे उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में 17% बारिश की कमी है। जुलाई में पंजाब और हरियाणा में मानसून कमजोर रहा। बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवाएं, जो मानसून में बारिश लाती हैं, इस मौसम में कमजोर रही हैं। इसके परिणामस्वरूप पंजाब में कम बारिश हुई।

जालंधर में अवैध कालोनियों पर एक्शन, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *