Punjab News: पंजाब के ट्रांसपोर्टेशन टेंडर घोटाले में इस बड़े आढ़ती का जुडा नाम ,कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 495 शब्द|📅 18 Sep 2022

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पंजाब के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू, ठेकेदार तेलूराम और आढ़ती कृष्ण लाल ट्रांसपोर्टेशन टेंडर घोटाले में गिरफ्तार है। आढ़ती कृष्ण लाल का तीन दिन का रिमांड विजिलेंस को मिला था। रिमांड के दौरान आज आढ़ती कृष्ण लाल धोतीवाला की निशानदेही पर मुल्लांपुर के विभन्न् शैलरों में विजिलेंस ने दबिश दी।

ये भी पढ़ें: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की 60 छात्राओं का नहाते हुए VIDEO वायरल

विजिलेंस को शैलरों में छापामारी के दौरान बड़ी कामयाबी लगी और बड़ी मात्रा में बारदाना बैग भी बरामद हुए है जिनमें यू.पी के सस्ते दाम पर गेंहू व चावल में मिलाकर महंगा MSP रेट पर केन्द्र से फंड हासिल किया गया।

16-8-22 को किया गया था मामला दर्ज

पूछताछ के दौरान कृष्ण लाल धोती वाला ने इन सभी शैलरों का खुलासा किया। खुलासा होने के बाद विजिलेंस द्वारा पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। ये बोरियां साल 2020/21 की है। विजिलेंस की ओर से ये पूरी जांच 16-8-22 को दर्ज किए दर्ज मामले के तहत की गयी है।

बेटा संजय संभालता है अब पूरा बिजनेंस

कृष्ण लाल और उसका भाई सुरिंदर लाल लंबे समय से इस कारोबार में हैं। सीजन के दौरान खरीद एजेंसियां इसी बडे़ आढ़ती से खरीदारी की शुरुआत करती हैं। अब उनका बेटा संजय यह पूरा बिजनेंस संभालता है। आढ़त के साथ-साथ कृष्ण लाल के शैलर और पेट्रोल पंप भी हैं। विजिलेंस इस आढ़ती से जहां पूछताछ कर रही है, वहीं कई तरह के रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं।

सस्ते दामों पर अनाज खरीद कर लाता था पंजाब

जांच के दौरान पता चला है कि कृष्ण लाल उत्तर प्रदेश और बिहार से सस्ते दामों पर अनाज खरीद कर लाता था और फिर उसको पंजाब लाकर ऊंचे दामों पर बेचते थे। वह पंजाब में दूसरे राज्यों से खरीदे गए कम गुणवत्ता वाले अनाज को उच्च गुणवत्ता वाले अनाज में मिलाते थे ।

विजिलेंस ब्यूरो ने ठेकेदार तेलू राम, संदीप भाटिया और जगरूप सिंह, पूर्व मंत्री आशु, उनके सहयोगी पंकज मीनू मल्होत्रा और इंद्रजीत इंदी, कमीशन एजेंट कृष्ण लाल और पूर्व उप निदेशक राकेश सिंगला सहित 8 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था, जिन्हें विभाग से बर्खास्त कर दिया गया था। आशु को विजिलेंस ब्यूरो ने 22 अगस्त को गिरफ्तार किया था। वह पटियाला जेल में बंद है। अदालत पहले ही उनकी जमानत याचिका खारिज कर चुकी है। वहीं अब अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

छोटे ठेकेदारों को नजरअंदाज कर 20-25 लोगों को पहुंचाया फायदा

आशू पर 2 हजार करोड़ के टेंडर घोटाले का आरोप लगाया जा रहा है। जिसकी विजिलेंस द्वारा जांच की जा रही है। इसके साथ ही आशू पर छोटे ठेकेदारों ने आरोप लगाए थे कि उसने पंजाब की मंडियों में लेबर और ट्रांसपोर्टेशन के टेंडर में गड़बड़ी की गई। छोटे ठेकेदारों को नजरअंदाज कर 20-25 लोगों को फायदा पहुंचाया गया।इसपर आशू का कहना है कि यह टेंडर डीसी की अगुवाई वाली कमेटियां अलॉट करती हैं। उनके खिलाफ साजिश के तहत आरोप लगाए जा रहे हैं।

पंजाब में जहाज वाला गांव देखा क्या? यहां देखें पूरी वीडियो

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *