Punjab News: नगर निगम ने सीवरेज फुल होने के कारण पानी की सप्लाई को किया बंद

Daily Samvad
2 Min Read
Municipal Corporation jalandhar
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 236 शब्द|📅 18 Sep 2022

डेली संवाद, जालंधर। Punjab News: पंजाब के जालंधर नगर निगम का एक करतूत सामने आयी है। जहां कॉलोनी का सीवरेज फुल हुआ तो उसे जेटिंग सक्शन मशीन से खाली करवाने या समस्या का हल निकालने की बजाय कॉलोनी की वाटर सप्लाई बंद कर दी गई। पिछले करीब 4 महीने से रेरू पिंड के पास हरगोबिंद नगर की गली नंबर एक निवासी इधर-उधऱ से पानी मांग कर गुजारा कर रहे हैं। क्योंकि नगर निगम ने उन लोगों की वाटर सप्लाई को काट दिया है।

ये भी पढ़ें: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की 60 छात्राओं का नहाते हुए VIDEO वायरल

वहां के लोगों का कहना है कि उनकी कॉलोनी सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र में पड़ती है। सेंट्रल हलके के विधायक से लेकर पार्षद औऱ नगर निगम के अधिकारियों को भी अप्रोच किया, लेकिन सभी ने आश्वासन देने के सिबा और कुछ नहीं किया। गली नंबर एक के हालात यह हैं कि यहां पर लोगों को बिना नहाए रहना पड़ रहा है।

कॉलोनी की महिलाओं ने बताया कि कॉलोनी में जिनके घरों में सबमर्सिबल पंप लगे हैं, वहां से वह पानी मांग कर लाती हैं। वहां से भी सिर्फ पानी दो-तीन बाल्टी ही मिमिल पाता है, जिसे खाना बनाने से लेकर जरूरी कामों में ही इस्तेमाल किया जा सकता है। कई लोग तो कपड़े धोने से लेकर नहाने के लिए नजदीकी कॉलोनी में रहते रिश्तेदारों के घर जा रहे हैं।

पंजाब में जहाज वाला गांव देखा क्या? यहां देखें पूरी वीडियो

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *