Punjab News: नशे में नहीं बल्कि सदमे से हूई थी बेहोश

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 250 शब्द|📅 18 Sep 2022

डेली संवाद, तरनतारन। Punjab News: कुछ दिन पहले पंजाब के तरनतारन के गांव भिखीविंड में एक महिला का वीडियो सामने आया था। यहां एक एलिमेंट्री स्कूल के बाहर लड़की बेसुध बैठी थी आज उस लड़की ने सफाई दी है। उसने कहा वह नशे में नहीं थी। उसे सोशल मीडिया पर बदनाम किया गया है। जल्द ही वह अपनी शिकायत लेकर पंजाब महिला आयोग के पास जाएगी।

ये भी पढ़ें: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की 60 छात्राओं का नहाते हुए VIDEO वायरल

लोगों ने समझा कि वह नशे में है और उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इतना ही नहीं, उसे बेसुध हालत में एंबुलेंस 108 की मदद से कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर में पहुंचाया गया, लेकिन जब महिला होश में आई तो उसने स्पष्ट कि वह नशे में नहीं थी। वह गम में बेहोश हुई थी। उसने दो युवकों के बारे में भी जानकारी दी, जिन्होंने उसे भिखीविंड एलिमेंट्री स्कूल के बाहर छोड़ दिया था।

लड़की ने अपना नाम सोनिया बताया और वह गांव कैरों की रहने वाली है। उसका मायका बटाला के पास एक गांव मे है। महिला ने बताया कि कुछ समय पहले उसके पति की मौत हो गई थी। जिसके बाद उसके संबंध भिखीविंड में रहने वाले एक युवक के साथ हो गए। जब सोनिया अपने प्रेमी के घर उसके परिवार से मिलने पहुंची थी तो परिवार ने उसका विवाह युवक से करवाने से मना कर दिया। जिसके कारण वह सदमे में चली गयी और बेहोश हो गई।

पंजाब में जहाज वाला गांव देखा क्या? यहां देखें पूरी वीडियो

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *