Jalandhar News: जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर निगम अफसर मेहरबान, सील इमारत को खुलवाया, फिर बनवा दिया तीन मंजिला, अब जो इमारत खरीदेगा उसे पड़ेगा पछताना

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: रसूख और पैसा हो, तो क्या नहीं हो सकता। पैसे के आगे अफसर भी आंखें बंद कर लेते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ है जालंधर (Jalandhar) के कूल रोड (Cool Road) स्थित अग्रवाल ढाबे (Aggarwal Dhaba) की कामर्शियल इमारत के मामले में। जिस इमारत को अवैध बताकर नगर निगम (Municipal Corporation) की टीम ने तीन महीने से सील किया था, न केवल उसकी सील खोली गई, बल्कि इमारत बनकर तैयार भी हो गई।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

जानकारी के मुताबिक अग्रवाल ढाबे के मालिकों ने साल 2016 में दो और साल 2021 में तीन पोर्शन का कमर्शियल नक्शा पास करवाया था। इसमें चालाकी ये की गई कि कुछ हिस्से का चेंज आफ लैंड यूज (CLU) भी नहीं करवाया गया। जिससे सरकार को लाखों रुपए का चूना लगाया गया।

aggarwal-dhaba-jalandhar
aggarwal-dhaba-jalandhar

12 फरवरी को काम रोका

बिल्डिंग बायलाज के खिलाफ जाकर अग्रवाल ढाबे के मालिक ने सभी तीनों नक्शों के विपरीत तीनों इमारतों को क्लब कर लिया, जो बायलाय का सरासर उल्लंघन था। इसकी शिकायत भी नगर निगम के कमिश्नर के पास पहुंची थी, जिसके बाद एटीपी सुखदेव वशिष्ठ और इंस्पैटर नरिंदर मिड्डा ने 12 फरवरी को काम रोक दिया था।

नगर निगम के एटीपी और इंस्पैक्टर द्वारा 12 फरवरी को काम रोकने के बाद भी अग्रवाल ढाबे के मालिकों ने काम बंद नहीं करवाया। अग्रवाल ढाबे के मालिकों ने अपना धौंस दिखाते हुए काम चालू रखा। क्लब की गई नाजायज इमारत पर तीसरी मंजिल बनाई जा रही थी, जिसे नगर निगम की टीम ने फिर से रोका था।

Aggarwal-Dhaba-in-Jalandhar
Aggarwal-Dhaba-in-Jalandhar

तीसरी मंजिल पर लैंटर डाला

बावजूद इसके अग्रवाल ढाबे के मालिक काम नहीं रोक रहे थे। इसके बाद नगर निगम के कमिश्नर गौतम जैन के आदेश पर एटीपी सुखदेव वशिष्ठ और इंस्पैक्टर नरिंदर मिड्डा की टीम ने अग्रवाल ढाबे की इस इमारत को सील कर दिया था। निगम अधिकारियों के मुताहिब 1500 स्कावायर फीट में अवैध रूप से तीसरी मंजिल पर लैंटर डाला गया था।

अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम का एक्शन, देखें

अब ताजा स्थिति यह है कि अग्रवाल ढाबे के मालिकों ने पैसे के दम पर न केवल सील खुलवा ली, बल्कि इमारत भी तैयार करवा ली। हालांकि नगर निगम के अधिकारियों ने कहा है कि अग्रवाल ढाबे के मालिक ने दो महीने का वक्त मांगा था, इस दौरान जितनी नाजायज इमारत है, उसे वह खुद तोड़ लेगा। लेकिन पिछले 20 दिनों से नाजायज हिस्सा तोड़ना तो दूर, अवैध रूप से पूरी इमारत खड़ी हो गई।

Gautam Jain IAS

अगर कार्ऱवाई हो तो टूटेगी इमारत

नगर निगम के कमिश्नर की पता नहीं क्या मजबूरी है कि एक सिंगल दुकान की सील खोलने की इजाजत नहीं देते, लेकिन अगर तीन मंजिला नाजायज इमारत सील करवाते हैं तो उसे तीन महीने में ही खोलने का भी आदेश दे देते हैं। यह करप्शन नहीं तो क्या है? फिलहाल अग्रवाल ढाबे के मालिक की इमारत करप्शन के बल पर पूरी तरह से तैयार हो गई है।

अगर बिल्डिंग बायलाज के अनुसार इसकी कंपाउंडिंग भी की जाती है तो तीनों इमारतों के कई हिस्से तोड़े जाएंगे। जिससे अग्रवाल ढाबे के मालिक को लाखों रुपए का नुकसान हो सकता है। अग्रवाल ढाबे का मालिक इस नाजायज इमारत को बनाकर बेचने का काम करता है, अगर किसी ने इस इमारत को खरीदा तो उसे भविष्य़ में परेशानी आ सकती है।

जालंधर में अवैध कालोनियों पर एक्शन, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *