World Wrestling Championship: विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में इस पहलवान ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, रचा इतिहास

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 228 शब्द|📅 19 Sep 2022

डेली संवाद। World Wrestling Championship: रविवार को सर्बिया (Serbia)  के बेलग्रेड (Belgrade) में विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया (Bajrang Punia) ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। जिसके साथ उसने बड़ा रिकार्ड अपने नाम कर लिया है। विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में पहलवान बजरंग पुनिया अब तक कुल 4 मेडल जीत चुके हैं। जिसके साथ बजरंग पुनिया विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में 4 मेडल जीतने वाले ऐसे पहले भारतीय पहलवान बन गए हैं। सर्बिया के बेलग्रेड में विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में 65 किग्रा वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर बजरंग पुनिया ने यह मुकाम हासिल किया है।

ये भी पढ़ें: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की 60 छात्राओं का नहाते हुए VIDEO वायरल

बजरंग पुनिया ने प्यूर्टो रिको के सेबेस्टियन सी. रिवेरा को हराकर ये मेडल अपने नाम किया है। उसने सेबेस्टियन सी. रिवेरा को 11-9 से हराया। इससे पहले बजरंग पुनिया को विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में अमेरिका के जॉन माइकल डायकोमिहालिस हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद पुनिया ने रेपेचेज राउंड के माध्यम से ब्रॉन्ज मेडल मैच के लिए क्वालीफाई किया जहां उन्होंने अर्मेनिया के वाजेन तेवन्यान को 7-6 से हराया।

ये भी पढ़ें: गुरुद्वारे की प्रधानगी को लेकर दो गुटों में चले लात घूंसे

बजरंग पुनिया ने 3 बार ब्रॉन्ज मेडल जीता है, जबकि 1 बार सिल्वर मेडल को अपने नाम किया है।

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के हास्टल में नहाती लड़कियों का VIDEO VIRAL, हुआ बड़ा खुलासा

https://youtu.be/fZcGOFjZsSs

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *