Punjab News: अवैध सामान मिलने से सेंट्रल जेल एक बार फिर सुर्खियां में

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 296 शब्द|📅 19 Sep 2022

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: ज्यादातर सुर्खियों में बने रहने वाली लुधियाना की सेंट्रल जेल तलाशी के दौरान एक बार फिर से विवादों में आ गई है। तलाशी अभियान के दौरान जेल से 11 मोबाइल फोन, 160 पुड़िया जर्दा, 10 बीड़ी के बंडल बरामद हुए हैं। जेल के सहायक सुपरिटेंडेंट इन्द्रप्रीत सिंह व सरूप चंद के अनुसार बैरक नंबर 2/7 की तलाशी करने पर एक हवालाती से कीपैड मोबाइल व 10 लावारिस मोबाइलों के साथ अन्य वर्जित सामान बरामद हुआ है।

ये भी पढ़ें: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की 60 छात्राओं का नहाते हुए VIDEO वायरल

इसके बारे में जेल प्रशासन ने मामला थाना डिवीजन नम्बर 7 की पुलिस को सौंप दिया है। सहायक सुपरिटेंडेंट सरूप चंद की शिकायत पर आरोपी हवालाती तेजिन्द्र सिंह वासी गुरु गोबिद नगर व अज्ञात के विरुद्ध प्रिजन एक्ट व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें: गुरुद्वारे की प्रधानगी को लेकर दो गुटों में चले लात घूंसे

आपको बता दिया जाए कि पिछले 18 दिनों में 56 मोबाइल बरामद हो चुके हैं। इसके साथ ही वर्जित सामान तंबाकू की पुड़िया, बीड़ी के बंडल मिले हैं लेकिन अधिकतर मोबाइल लावारिस बरामद हो रहे हैं। ध्यान देने योग्य बात यह है कि पंजाब के जेल मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने हाल ही में लुधियाना सैंट्रल जेल का दौरा कर दावा किया था कि जल्द ही पंजाब की जेलों में सुधार होगा। उनके बयान के बाद भी जेलों की स्थिति वैसी की वैसी ही है। उसमे जरा भी सुधार नहीं हो हो पाया है विचार करने वाली यहां बात ये भी है कि आखिरकार कौन जेलों में यह समान पहुंचाने का काम करता है किसके जरिये यह समान अंदर आता है।

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के हास्टल में नहाती लड़कियों का VIDEO VIRAL, हुआ बड़ा खुलासा

https://youtu.be/fZcGOFjZsSs

 

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *