Punjab News: BJP में शामिल हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह, अपनी पार्टी का भी किया विलय

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 360 शब्द|📅 19 Sep 2022

डेली संवाद। Punjab News: पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amarinder Singh) आज भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस (Punjab Lok Congress) का भाजपा में विलय कर दिया है। उन्होंने कुछ समय पहले ही अपनी पार्टी बनाई थी। दो बार पंजाब के मुख्यमंत्री और तीन बार पंजाब कांग्रेस के प्रधान रहे कैप्टन अमरिंदर सिंह को कृषि मंत्री नरेंदर तोमर और किरण रिजिजू ने पार्टी ज्वाइन करवाई।

ये भी पढ़ें: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की 60 छात्राओं का नहाते हुए VIDEO वायरल

सितंबर 2021 में कैप्टन को मुख्यमंत्री से पद से हटा दिया था जिसके बाद उन्होंने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था और फिर अलग से अपनी पार्टी का गठन किया जिसका नाम पंजाब लोक कांग्रेस रखा। राजनीति में 52 वर्षों का अनुभव रखने वाले कैप्टन के भाजपा में शामिल होने से जहां भारतीय जनता पार्टी का पंजाब में आधार बढ़ेगा, वहीं आज कांग्रेस को झटका भी लगा है।

ये भी पढ़ें: गुरुद्वारे की प्रधानगी को लेकर दो गुटों में चले लात घूंसे

पूर्व स्पीकर अजायब सिंह भट्टी, कैप्टन की पुत्री जय इंदर कौर, कैप्टन के खास भरत इंदर चाहल, टीएस शेरगिल, मेजर अमरदीप, कैप्टन के पुत्र रण इंदर सिंह, अमरीक सिंह आहलीवाल पूर्व सांसद, पूर्व विधायक हरचंद कौर, पूर्व सांसद केवल सिंह ने भी भाजपा ज्वाइन की है।

कैप्टन और भाजपा की सोच पहले से ही मिलती- तोमर

नरेंदर तोमर ने कैप्टन को पार्टी सदस्यता की पर्ची देते हुए कहा कि पहले से ही कैप्टन और भाजपा की सोच मिलती है, क्योंकि भाजपा की भी नीति है कि पहले राष्ट्र बाद में पार्टी।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कैप्टन का भाजपा में आना इस बात के संकेत है वह कि पंजाब में शांति व सुरक्षा के पक्षधर हैं।

इसी के साथ ही कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि पंजाब एक सीमावर्ती राज्य है और मैंने पाकिस्तान के साथ हमारे संबंधों को बिगड़ते देखा है। पंजाब में आए दिन ड्रोन अब हमारे क्षेत्र में आ रहे हैं। चीन भी हमसे दूर नहीं है। अपने राज्य और देश की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है।

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के हास्टल में नहाती लड़कियों का VIDEO VIRAL, हुआ बड़ा खुलासा

https://youtu.be/fZcGOFjZsSs

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *