Saharanpur Kabaddi Competition: कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने सहारनपुर आईं महिला खिलाड़ियों को शौचालय में परोसा गया खाना

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 415 शब्द|📅 20 Sep 2022

Saharanpur Kabaddi Competition: सहारनपुर में कबड्डी की अंडर-16 के राष्ट्रीय टूर्नामेंट के दौरान कुछ ऐसा घटित हुआ कि एक खेल प्रेमी के नाते ही नहीं बल्कि एक इंसान होने के नाते भी आपको गुस्सा आएगा। वहां कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान अनियमितता की शिकायत देखी गई है। इससे संबंधित कथित रूप से शौचालय में रखे भोजन का एक वीडियो वायरल है।

ये भी पढ़ें: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की 60 छात्राओं का नहाते हुए VIDEO वायरल

सहारनपुर जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।। जिसमें राज्य कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने सहारनपुर आईं महिला खिलाड़ियों को शौचालय में खाना परोसा गया है। वीडियो में महिला खिलाड़ी शौचालय से खाना ले जाते हुए भी दिखाई दे रही हैं।

ये भी पढ़ें: गुरुद्वारे की प्रधानगी को लेकर दो गुटों में चले लात घूंसे

बता दें कि प्रतियोगिता का उद्घाटन शुक्रवार को हुआ था और खिलाड़ियों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था स्टेडियम में ही की गई थी। खिलाडियों के लिए भोजन स्वीमिंग पूल परिसर में तैयार किया जा रहा है। वहीं कच्चा राशन चेंजिंग रूम और शौचालयों में रखा गया है। हद तो तब हो गई जब खाना तैयार होने के बाद उसे भी वहीं शौचालय में रखवा दिया गया। चावल को एक बड़ी परात और पूड़ियों को कागज पर शौचालय के फर्श पर रख दिया गया और वहीं से महिला खिलाड़ी खाने को परोस कर ले जा रही हैं।

5 सितारा होटल के बराबर मिलता है आहार- अनुराग ठाकुर

कॉन्ट्रैक्टर और अधिकारी के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश और कांन्ट्रेक्टर को ब्लैक लिस्ट करने के लिए कहा है। पिछले वर्षों में खेलों की सुविधाओं को बढ़ावा दिया है। खेल संस्थानों में खिलाड़ियों को किसी भी 5 सितारा होटल के बराबर आहार मिलता है।

3 दिन में इसकी रिपोर्ट सौंपने का मिला है आदेश- रजनीश कुमार मिश्रा

अंबेडकर स्टेडियम में कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल हुए खिलाड़ियों को भोजन परोसे जाने और उससे संबंधित गड़बड़ी का मामला सामने आया है। इस संबंध में जांच के आदेश दिए गए हैं और 3 दिन में इसकी रिपोर्ट सौंपने आदेश मिला है।

खेल अधिकारी को निलंबित कर दिया गया- गिरीश यादव

इसको लेकर शिकायत आई थी। खेल अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है और जांच के आदेश दे दिए हैं

ये असमर्थ सरकार है- अखिलेश यादव

ये असमर्थ सरकार है। सरकार कोई इंतजाम नहीं कर पा रही है इसकी वजह से खिलाड़ियों और मरीजों को इस तरह का सामना करना पड़ रहा है

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के हास्टल में नहाती लड़कियों का VIDEO VIRAL, हुआ बड़ा खुलासा

https://youtu.be/fZcGOFjZsSs

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *