Lumpy Virus: 50,000 से अधिक मवेशियों की मौत पर BJP ने प्रदर्शन कर गहलोत सरकार को घेरा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 296 शब्द|📅 20 Sep 2022

डेली संवाद, राजस्थान। Lumpy Virus: भारतीय जनता पार्टी आज लंपी वायरस को लेकर गहलोत सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है। विधानसभा कूच के दौरान बीजेपी के समर्थकों और पुलिस के बीच जमकर झड़प हुई। प्रदर्शनकारी पुलिस से भिड़ गए और भी बैरिकेड्स भी तोड़ दिए। इस प्रदर्शन में बीजेपी के अध्यक्ष सतीश पूनिया भी में मौजूद रहे। वहीं लंपी वायरस के कारण राज्य में हजारों गायों की जान जा चुकी है।

ये भी पढ़ें: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की 60 छात्राओं का नहाते हुए VIDEO वायरल

राजस्थान में लंबी वायरस से करीब 50,000 हजार से अधिक मवेशियों की मौत हो चुकी है। बीजेपी इस मुद्दे को राज्य विधानसभा में उठाती रही है। वासुदेव देवनानी का कहना है कि, राज्य सरकार केंद्र सरकार से कह रही है कि लंपी वायरस को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे, लेकिन वो खुद इसे आपदा घोषित नहीं कर रही है। राज्य सरकार अपनी जिम्मेदारी से भागना चाहती है, कोरोना काल के दौरान भी राज्य सरकार प्रदेश की जनता को नहीं संभाल पाई थी और अब गोवंश को भी संभाल नहीं पा रहे हो।

प्रदेश के 22 जिलों में लंपी चर्म रोग फैल चुका है। लंपी वायरस से हुई बड़ी संख्या में मौत की वजह से प्रदेश में दूध का उत्पादन भी घट गया है। दूध की कमी से कई जिलों में इसके दाम बढ़ गए हैं। इसी को लेकर शोक गहलोत ने मांग की है कि केंद्र सरकार इस गांठ वाली बीमारी को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे। उन्होंने कहा, “हमारी प्राथमिकता यह है कि गायों के जीवन को लंपी त्वचा रोग से कैसे बचाया जाए। केंद्र को वैक्सीन और दवाएं देनी हैं, ऐसे में हम केंद्र से इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग कर रहे हैं।

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के हास्टल में नहाती लड़कियों का VIDEO VIRAL, हुआ बड़ा खुलासा

https://youtu.be/fZcGOFjZsSs

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *