Punjab News: पंजाब के एक और पूर्व मंत्री के खिलाफ विजीलैंस ने शुरू की जांच, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 242 शब्द|📅 21 Sep 2022

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा (Sunder Sham Arora) को विजिलेंस ने समन भेजा है। आरोप है कि मंत्री पद पर रहते हुए शाम सुंदर अरोड़ा ने आय से अधिक संपत्ति बनाई है।

ये भी पढ़ें: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की 60 छात्राओं का नहाते हुए VIDEO वायरल

आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने को लेकर विजीलैंस ने अब सुंदर शाम अरोड़ा को समन भेजा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विजिलेंस ने यह समन उनको आमदनी से ज्यादा प्रॉपर्टी रखने के बारे में पूछताछ करने के लिए भेजा है। विजीलैंस ब्यूरो ने सुंदर शाम अरोड़ा से पूछा है कि उनकी आमदनी कितनी है, कितना बिज़नेस है, पहले बिज़नेस क्या था, मंत्री बनने से पहले कितनी आमदनी थी और मंत्री बनने के बाद कितनी आमदनी है, इन सबके सबके बारे में पूछताछ की जाएगी।

ये भी पढ़ें: गुरुद्वारे की प्रधानगी को लेकर दो गुटों में चले लात घूंसे

आपको बता दें कि चुनाव आयोग को सौंपे गए शपथ पत्र में सुंदर शाम अरोड़ा ने अपनी कुल संपत्ति (Total Assets of Sunder Sham Arora) 43.1 करोड़ रुपए घोषित की थी, इसमें 85.7 लाख रुपए की चल संपत्ति और 42.2 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति शामिल हैं। विधानसभा चुनाव हारने के बाद सुंदर शाम अरोड़ा ने भाजपा ज्वाइन कर लिया था।

Mahakal Corridor Ujjain। भव्य महाकाल कॉरिडोर बनकर तैयार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *