Lovely Professional University: जालंधर की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में छात्र ने की आत्महत्या, न्याय के लिए सैकड़ों छात्र सड़क पर उतरे, देखें VIDEO

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 240 शब्द|📅 21 Sep 2022

डेली संवाद, जालंधर। Lovely Professional University: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के बाद अब पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (Lovely Professional University) में एक छात्र ने खुदकुशी कर ली। पुलिस ने छात्र के पास से सुसाइड नोट बरामद किया है। वहीं, छात्र की आत्महत्या के बाद लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में छात्रों ने मंगलवार देर रात को जमकर प्रदर्शन किया है।

ये भी पढ़ें: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की 60 छात्राओं का नहाते हुए VIDEO वायरल

एलपीयू के सैकड़ों छात्रों ने मोबाइल टार्च की रोशी में वी वांट जास्टिस के नारे लगाए। इस दौरान वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एलपीयू के हास्टल में छात्रों को बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है। गार्ड छात्रों के हास्टल के दरवाजे नहीं खोल रहे हैं, छात्रों को गुस्सा आया और सैकड़ों छात्र कैंपस में जुटकर मृतक छात्र के लिए न्याय की मांग की है।

ये भी पढ़ें: गुरुद्वारे की प्रधानगी को लेकर दो गुटों में चले लात घूंसे

फगवाड़ा के डीएसपी जसप्रीत सिंह ने कहा कि कपूरथला पुलिस का कहना है कि हमें 20 सितंबर की शाम करीब साढ़े पांच बजे सूचना मिली कि लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में बी डिजाइन के प्रथम वर्ष के छात्र ने आत्महत्या कर ली। हम मौके पर पहुंचे और एक सुसाइड नोट बरामद किया। जिसमें व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। आगे की जांच जारी है।

LPU के हॉस्टल में छात्र ने किया सुसाइड, छात्र बोले- न्याय चाहिए

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *