Punjab News: ट्रक ड्राइवरों ने पटियाला का एस्टेट बाईपास चौक किया जाम, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 199 शब्द|📅 21 Sep 2022

डेली संवाद, पटिआला। Punjab News: पटियाला-राजपुरा रोड एस्टेट बाईपास चौक को बुधवार ट्रक चालकों ने बंद कर दिया। उनका आरोप है कि मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर गाड़ियों की पासिंग को लेकर मनमानी कर रहा है। लंबे समय से ट्रक चालक मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर के पास चक्कर लगा रहे हैं लेकिन गाड़ी की पासिंग नहीं की जा रही। मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर 1 या 2 घंटे के लिए ही अपनी सीट पर आते हैं इतना भी नहीं पता लगता कि वह कितनी देर के लिए बैठेंगे और किस दिन वह सीट पर मौजूद होंगे।

ये भी पढ़ें: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की 60 छात्राओं का नहाते हुए VIDEO वायरल

जीरकपुर से आए परगट सिंह ट्रक चालक ने कहा कि वह आज बुधवार को चौथी बार पटियाला आए, लेकिन आज भी मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर ने उनकी गाड़ी पास नहीं की। करीब 1:00 बजे रोड ब्लाक की गई है। जिस वजह से चंडीगढ़ से पटियाला आने वाले पर पटियाला से चंडीगढ़ जाने वाली रूट के सरहिंद से संगरूर जाने वाला रूट पूरी तरह से बंद हो चुका है। इस रोड पर गाड़ी की कतारें लग गई है। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मचारी धरना हटाने में असफल रहे।

Mahakal Corridor Ujjain। भव्य महाकाल कॉरिडोर बनकर तैयार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *