Punjab News: लुधियाना सेंट्रल जेल में नशा सप्लाई करने वाली गिरोह का हुआ पर्दाफाश

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 308 शब्द|📅 21 Sep 2022

डेली संवाद,लुधियाना। Punjab News: पंजाब पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई की जा रही है। लुधियाना सेंट्रल जेल में लुधियाना पुलिस ने गोलियां और हेरोइन सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। जिसके बाद लुधियाना पुलिस ने एक ASI और एक चाय विक्रेता को गिरफ्तार किया है। इस मामले में चाय बेचने वाले का एक दोस्त भी शामिल है, जो अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

ये भी पढ़ें: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की 60 छात्राओं का नहाते हुए VIDEO वायरल

जानकारी के आधार पर, एसटीएफ लुधियाना रेंज ने सेंट्रल जेल के एक कैदी से 600 नशीली दवाओं की गोलियां बरामद की हैं। आरोपित को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। इसी के बीच उन्होंने खुलासा किया कि यह काम एक चाय विक्रेता के सहयोग से एक ASI कर रहा है। जिसके बाद आरोपी ASI और चाय बेचने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है।

प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधिकारी ने बताया कि जेल के अंदर मादक द्रव्य और हेरोइन की आपूर्ति करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक सहायक पुलिस अधिकारी और एक चाय विक्रेता को गिरफ्तार किया गया है, जबकि चाय विक्रेता का एक दोस्त अभी भी पुलिस हिरासत से बाहर है।

ये भी पढ़ें: गुरुद्वारे की प्रधानगी को लेकर दो गुटों में चले लात घूंसे

बता दें कि इससे पहले भी पुलिस ने एक एएसआई को फरीदकोट में कथित तौर पर ड्रग्स को जेल भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया था। मिली जानकारी के अनुसार, ASI Raj Singh पर जेल में बंद दोषियों के लिए अपने परिचितों से ड्रग्स लेने का आरोप था. इसके साथ ही यह मामला तब सामने आया जब जेल प्रशासन ने दोषियों की तलाशी ली। पुलिस ने एएसआई और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई अभी जारी है।

Mahakal Corridor Ujjain। भव्य महाकाल कॉरिडोर बनकर तैयार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *