Punjab News: पंजाब में करोडों का नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट रद्द, गडकरी बोले- ठेकेदार मांग रहे क्लेम

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब की तीन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को बंद करने की आवाज संसद में भी उठी। राज्यसभा सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी (MP Vikramjit Singh Sahni) द्वारा उठाए गए सवालों पर खुद केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) को इस पर भारत सरकार का पक्ष रखना पड़ा।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

राज्यसभा में केंद्र सरकार का कहना है कि भूमि अधिग्रहण में दिक्कतों के कारण ये परियोजनाएं रोकी गई हैं। पंजाब से राज्यसभा सांसद विक्रम साहनी के सवाल का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने वास्तव में भूमि अधिग्रहण की बाधाओं और आवश्यकताओं की पूर्ति न होने के कारण 3,303 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को रद्द कर दिया है।

Mp Vikramjit Singh Sahni
Mp Vikramjit Singh Sahni

गडकरी ने यह भी बताया कि परियोजनाओं को जारी रखने के लिए भूमि अधिग्रहण और आवश्यक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए केंद्र द्वारा पंजाब सरकार को एक प्रस्ताव भी भेजा गया है। पंजाब में अब तक 52000 करोड़ रुपये की लागत से 1500 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग का विकास किया जा रहा है।

NHAI को नुकसान

भूमि अधिग्रहण के मुआवजे में देरी के कारण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को भी नुकसान उठाना पड़ा। एनएचएआई के साथ किए गए अनुबंध समाप्त होने या रोक दिए जाने की जानकारी परियोजनाओं पर काम कर रहे ठेकेदारों को हो गई। अधिकांश ठेकेदारों की ओर से एनएचएआई से क्लेम भी मांगे गए हैं।

Punjab News
Punjab News

पहले भी नाराजगी जता चुका है एनएचएआई

एनएचएआई पहले भी पंजाब सरकार के अधिकारियों के ढीले रवैये पर नाराजगी जता चुका है। जिसके चलते एनएचएआई ने पंजाब में 3303 करोड़ रुपये की तीन परियोजनाओं लुधियाना-रोपड़-खरड़, साउथ लुधियाना बाईपास और अमृतसर से टांडा परियोजना को बंद करने का फैसला लिया था।

पिछले महीने एनएचएआई के चेयरमैन संतोष कुमार यादव ने पंजाब के मुख्य सचिव अनुराग वर्मा को पत्र लिखकर नाराजगी जताई थी। पंजाब सरकार के अधिकारियों की ढिलाई के कारण न केवल 8245 करोड़ रुपये की यह परियोजना खतरे में है, बल्कि 42,175 करोड़ रुपये की अन्य परियोजनाएं भी खतरे में हैं।

सबसे महत्वपूर्ण परियोजना कटरा, अमृतसर, दिल्ली एक्सप्रेसवे का काम भी अधर में लटका हुआ है। तरनतारन और अमृतसर में भूमि अधिग्रहण और अवार्ड का काम पूरा नहीं हो पाया है।

जालंधर में अवैध कालोनियों पर एक्शन, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *