Jalandhar News: जालंधर में ब्रैंडरथ रोड पर अवैध रूप से बन रहे दो मंजिला 4 शोरूम को नोटिस, साईं मार्केट का नक्शा गलत, आर्किटैक्ट व ड्राफ्ट्समैन पर गिर सकती है गाज

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 561 शब्द|📅 21 Sep 2022

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: नगर निगम मुख्यालय से महज 100 मीटर दूर ब्रैंडरथ रोड पर नाजायज रूप से चार बड़े शोरूम बना दिए गए, यही नहीं, इसकी ऊपरी मंजिल पर भी शटरिंग कर दी गई। एमटीपी रहे मेहरबान सिंह, एटीपी रहे वजीर राज और इंस्पैक्टर ने उसे रोका तक नहीं, अब नए एमटीपी नीर भट्टी ने इस अवैध निर्माण को न केवल रुकवा दिया, बल्कि नोटिस भी जारी कर दिया है। इसकी शिकायत RTI एक्टिविस्ट रवि छाबड़ा ने की है।

ये भी पढ़ें: वीर बबरीक चौक के पास अवैध कामर्शियल निर्माण को ATP ने रोका

नाज सिनेमा के ठीक सामने ब्रैंडरथ रोड पर दो मंजिला चार शोरूम बनाए जा रहे हैं। नीचे के तीन शोरूम बनाकर ऊपर पहली मंजिल पर शोरूम बनाए जा रहे हैं। आऱटीआई एक्टिविस्ट रवि छाबड़ा के साथ साथ इसकी आस-पास के लोगों ने भी नगर निगम कमिश्नर से शिकायत की। शिकायत के बाद एमटीपी नीरज भट्टी ने एटीपी और इंस्पैक्टर से रिपोर्ट मांगी, लेकिन बिल्डिंग ब्रांच में एसी कोई फाइल ही नहीं मिली।

इसके बाद एमटीपी समेत एटीपी, इंस्पैक्टर की टीम ने मौका मुआयना किया, मौके पर बन रहे निर्माण के नक्शे मांगे गए, लेकिन एक भी शोरूम का नक्शा नहीं दिखाया जा सका। जिससे बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने काम रुकवा दिया। इसके बाद बुधवार को बिल्डिंग ब्रांच ने इन तीनों शोरूम के मालिकों को नोटिस जारी किया है।

पूर्व के अफसरों ने कोई एक्शन नहीं लिया

बिल्डिंग ब्रांच द्वारा भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि तीन दिन में संबंधित निर्माण के नक्शे लेकर आफिस में आए। अगर तीन दिन में नक्शा नहीं दिखाया जाता है तो नगर निगम इसे डिमोलशन करने का आदेश जारी करेगा। हैरानी की बात तो यह है कि करीब 6 महीने से ये निर्माण चल रहा है, लेकिन पूर्व के एमटीपी, एटीपी और इंस्पैक्टर ने इस पर कोई एक्शन नहीं लिया।

ये भी पढ़ें: LPU में छात्र ने की आत्महत्या, सैकड़ों छात्र सड़क पर उतरे

सूत्र बता रहे हैं कि इन चारों शोरूम से कुछ अधिकारियों ने मोटा पैसा वसूला है। जिससे इस पर कोई एक्शन नहीं हो सका। अब अधिकारियों के तबादले के बाद नए अधिकारी नियुक्त हुए तो कार्ऱवाई शुरू हो गई है। निगम कमिश्नर दविंदर सिंह ने कहा है कि अगर तीन दिन में संबंधित निर्माण का नक्शा नहीं दिखाया, तो बड़ा एक्शन लिया जाएगा।

Jalandhar News: जालंधर में ब्रैंडरथ रोड पर अवैध रूप से बन रहे दो मंजिला 4 शोरूम को नोटिस, साईं मार्केट का नक्शा गलत, आर्किटैक्ट व ड्राफ्ट्समैन पर गिर सकती है गाज

साईंदास स्कूल के साथ बन रही साईंदास मार्केट अवैध, नोटिस जारी

उधर, साईंदास स्कूल के साथ बन रहे साईंदास मार्केट के बिल्डर्स को भी नोटिस भेजा गया है। कहा जा रहा है कि इस मार्केट की निगम के एक ड्राफ्ट्समैन ने नक्शा पास किया है। जानकारी के मुताबिक साईंदास स्कूल की इस सड़क की चौड़ाई 60 फुट से कम है, लेकिन यहां नक्शा पास करते हुए सड़क को 60 फुट दिखाया गया, जिससे इस केस में संबंधित आर्किटेक्ट और ड्राफ्ट्समैन पर गाज गिर सकती है। इसकी शिकायत RTI एक्टिविस्ट रवि छाबड़ा ने की है।

साईंदास मार्केट के गलत नक्शा पास करवाने को लेकर बिल्डर्स के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। बताया जा रहा है कि साईंदास मार्केट की दुकान बनवाने वाला कोई और नहीं, बल्कि एक रेडियो के नाम से मशहूर कारोबारी है, जिसने शहर के अलग-अलग इलाकों में अवैध रूप से शोरूम का निर्माण करवा कर रेडियो के नाम पर दुकान खोल दी है। अब इस रेडियो वाले दुकानदार का बाजा नगर निगम बजाने जा रहा है।

LPU के हॉस्टल में छात्र ने किया सुसाइड, छात्र बोले- न्याय चाहिए

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *