Loot in Amritsar: रिटायर्ड अफसर को बंधक बनाकर लुटेरों ने 22 लाख के गहने व 12 लाख कैश लूटे

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 335 शब्द|📅 21 Sep 2022

डेली संवाद, अमृतसर। Loot in Amritsar : अमृतसर से बड़ी खबर है। यहां सिविल लाइन थाना के अंतर्गत आते यासीन रोड पर एयर फोर्स के सेकेंड इन चीफ कमांंड (एयर कमोडोर) इंद्रबीर सिंह सिदाना (रिटायर्ड) को लुटेरों ने बंधक बनाकर 22 लाख के गहने और 12 लाख रुपये नगद लूट लिए। उक्त वारदात को अंजाम देने के लिए तीन नकाबपोश लुटेरे घर में घुसे थे।

ये भी पढ़ें: वीर बबरीक चौक के पास अवैध कामर्शियल निर्माण को ATP ने रोका

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल घटना स्थल की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने भी सबूत जुटाए हैं। एडीसीपी प्रभजोत सिंह ने दावा किया है कि लुटेरों का पता लगाकर जल्द काबू कर लिया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक यासीन रोड निवासी इंद्रबीर सिंह सिदाना ने बताया कि वह एयरफोर्स से सेकेंड इन चीफ रिटायर्ड हो चुके हैं। अब वह अपनी बेटी की शादी की तैयारियां कर रहे हैं। वह घर में अकेले थे और आराम कर रहे थे। इस बीच तीन नकाबपोश युवक उनके घर के भीतर घुस आए। जब उन्होंने शोर मचाने का प्रयास किया तो एक लुटेरे ने तेजी से उनके हाथ-पैर चादर से बांध दिए।

ये भी पढ़ें: LPU में छात्र ने की आत्महत्या, सैकड़ों छात्र सड़क पर उतरे

जब उन्होंने मुकाबला करना चाहा तो लुटेरे उनसे भिड़ने लगे। शोर मचाने का प्रयास किया तो एक लुटेरे ने उनके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया ताकि उनकी आवाज कमरे से बाहर ना जा सके। फिर उनकी आंखों पर भी पट्टी लपेट दी। इसके बाद लुटेरों ने घर की तलाशी लेनी शुरू कर दी।

उन्होंने बेटी की शादी के लिए घर में 22 लाख रुपये के गहने और 12 लाख रुपये कैश एकत्र कर रखा हुआ था। लूटेरों ने घर की अलमारियों में रखा उक्त सामान लूट लिया। पीड़ित ने बताया कि वारदात को वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित उन्हें जान से मारने की धमकियां देते हुए फरार हो गए।

Mahakal Corridor Ujjain। भव्य महाकाल कॉरिडोर बनकर तैयार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *