Monsoon Session: क्या सरकारी नौकरियों में महिलाओं को मिलेगा 33 प्रतिशत आरक्षण, पढ़े पूरी खबर

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, उत्तर प्रदेश। Monsoon Session: उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र का चौथा दिन था। महिला सदस्यों को समर्पित गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के साथ ही नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भी संबोधित किया।

ये भी पढे़ं: जालंधर के DCP नरेश डोगरा के खिलाफ FIR दर्ज

अखिलेश यादव ने प्रदेश में पुलिस समेत सभी सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के साथ ही लड़कियों की केजी (KG) से लेकर पीजी (PG) तक की मुफ्त शिक्षा की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिस समय नेता जी (मुलायम सिंह यादव) की सरकार थी उस समय प्रदेश में लड़कियों की पढ़ाई को बिल्कुल मुफ्त कर दिया गया था।

ये भी पढ़ें: LPU में छात्र ने की आत्महत्या, सैकड़ों छात्र सड़क पर उतरे

इसके साथ ही अखिलेश यादव ने कहा कि डा. राममनोहर लोहिया जी (Dr. Ram Manohar Lohia) ने कहा था कि नारी को गठरी के समान नहीं, बल्कि इतनी शक्तिशाली होना चाहिए कि वक्त आने पर पुरुष को गठरी बना अपने साथ ले जाए। उन्होंने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई में महिलाओं का जो योगदान है उसे हम भूल नहीं सकते। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सदन में चर्चा के लिए सिर्फ एक ही दिन देना पर्याप्त नहीं है। महिलाओं पर चर्चा के लिए तो पूरा सत्र का समय भी कम ही है।

अखिलेश यादव ने कहा कि आज महिलाओं के साथ अपराध हो रहे हैं। इनके विकास के लिए सरकार के साथ विपक्ष तथा समाज को मिलकर काम करना होगा। महिला एक घर के साथ ही समाज, प्रदेश तथा देश के निर्माण में बहुत बड़ा योगदान दे रही है। इसलिए इनकी रक्षा करनी हमारी जिम्मेवारी बनती है।

Mahakal Corridor Ujjain। भव्य महाकाल कॉरिडोर बनकर तैयार

https://youtu.be/TjmneH-2U90















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *