Punjab News: जालंधर में आप MLA के भाई के खिलाफ पुलिस कमिश्नर से शिकायत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 287 शब्द|📅 22 Sep 2022

डेली संवाद, जालंधर। Punjab News: कल रात शास्त्री मार्किट शास्त्री मार्कीट में स्थित प्रॉपर्टी को लेकर DSP Rank के अधिकारी और ‘आप’ MLA में हुई हाथापाई के बाद सिविल अस्पताल में हंगामे के बाद, अब इस मामले में विधायक रमन अरोड़ा के साथ-साथ विधायक शीतल अंगुराल के भाई राजन अंगुराल भी विवादों में आ घिरे है।

ये भी पढे़ं: जालंधर के DCP नरेश डोगरा के खिलाफ FIR दर्ज

ड्यूटी पर तैनात डाक्टर को धमकाने, एमएलआर काटने को लेकर दबाव बनाने तथा सस्पेंड करने की धमकियों को लेकर अस्पताल के स्टाफ में रोष है। स्टाफ के सदस्यों ने इमरजेंसी वार्ड के बाहर आज रोष प्रदर्शन किया।

ड्यूटी पर तैनात इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डा. हरवीन कौर तथा स्टाफ के 10 सदस्यों ने अस्पताल प्रशासन को उक्त मामले को लेकर शिकायत दी है। जिसमे विधायक शीतला अंगुराल के भाई राजन अंगुराल व उनके साथियों पर सरकारी काम में विघ्न डालने के अलावा उन्हें अपनी मनमर्जी के हिसाब से घायल राहुल की एमएलआर काटने तथा उन्हें ऐसा न करने पर सस्पेंड करवाने की धमकियां देने के आरोप लगाए हैं। इसके अलावा हंगामे के दौरान इमरजेंसी वार्ड के दरवाजे व शीशे तोड़ने के भी आरोप लगाए हैं।

ये भी पढ़ें: LPU में छात्र ने की आत्महत्या, सैकड़ों छात्र सड़क पर उतरे

वहां के डॉक्टर्स ने बताया कि एम.एल.ए. शीतल अंगुराल का भाई बताने वाले शख्स अपने 15-20 साथियों के साथ कमरे में घुस आया और गलत भाषा का प्रयोग करने लगा। महिला डॉक्टर को धमकियां देते हुए कहने लगा कि हमारी सरकार के होते हुए भी हमारे तौर तरीके से काम नहीं होगा, तो ऐसे डॉक्टरों की कोई जरूरत नहीं। साथ ही उसने महिला डॉक्टर को सस्पैंड तक करने की धमकी भी दी।

Mahakal Corridor Ujjain। भव्य महाकाल कॉरिडोर बनकर तैयार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *