ISI Terrorists Arrested: पंजाब को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम, ISI के 3 आतंकी गिरफ्तार, कई धार्मिक और सियासी नेताओं की हत्या की थी प्लानिंग

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 304 शब्द|📅 23 Sep 2022

तरनतारन। ISI Terrorists Arrested: पंजाब से बड़ी खबर है। पंजाब को दहलाने की साजिश को पुलिस ने बेनकाब कर दिया है। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसेज इंटेलीजेंस (ISI) ने पंजाब का माहौल बिगाड़ने लिए धार्मिक और सियासी नेताओं को टारगेट बनाने की साजिश रची है। इसके लिए ड्रोन के माध्यम से पंजाब में आईईडी, असलाह और मादक पदार्थों की खेपें भेजी हैं। साथ ही, धमाके करने के लिए आधा दर्जन आतंकियों को तैयार किया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के करोड़पति का कारनामा, केएल सहगल मैमोरियल के नाम पर सरकारी जमीन हथियाई

सीआईए स्टाफ तरनतारन की टीम ने आईएसआई से जुड़े तीन से पांच आतंकियों को आई 20 कार पर जाते शुक्रवार को दबोच लिया। इनसे बारीकी से पूछताछ की जा रही है। इन आतंकियों में दमनजीत सिंह काहलों निवासी तलवंडी खुम्मन (जेंतीपुर) बटाला, परमिंदर सिंह पिंकी निवासी गांव हरशिया ( बटाला) गुरदासपुर और मुकेश कुमार मेशी निवासी गांव जांबा खेड़ी (थाना नीलखेड़ी) जिला करनाल हरियाणा शामिल हैं।

सूत्रों की माने तो एसएसपी रणजीत सिंह ढिल्लों ने खूफिया सूचना के आधार पर इन आतंकियों को काबू करके भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, हथियार और आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए हैं। इनके खिलाफ थाना सदर तरनतारन में मुकदमा दर्ज किया गया है। इनकी गिरफ्तारी से पंजाब के धार्मिक और सियासी नेताओं को टारगेट करने की बड़ी साजिश नाकाम हो गई है।

ये भी पढ़ें: LPU में छात्र ने की आत्महत्या, सैकड़ों छात्र सड़क पर उतरे

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया हैं कि गैंगस्टर रह चुके ये आरोपित कुछ समय से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के संपर्क में थे। इनको पंजाब को दहलाने लिए विभिन्न शहरों में धमाके करने के लिए विदेशों से बकायदा फंडिंग भी करवाईं गई है। एसपी इन्वेस्टिगेशन विशालजीत सिंह ने कहा कि उक्त मामले बाबत उच्च स्तर पर जांच जारी है।

Mahakal Corridor Ujjain। भव्य महाकाल कॉरिडोर बनकर तैयार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *