National Conference of Environment Ministers: PM मोदी ने पर्यावरण मंत्रियों को किया संबोधित, कहा भारत के लिए अगले 25 साल है काफी अहम

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 559 शब्द|📅 23 Sep 2022

डेली संवाद, गुजरात। National Conference of Environment Ministers: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने गुजरात के एकता नगर में तमाम राज्यों के पर्यावरण मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित किया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उन्होंने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, आज भारत नई सोच और नई अप्रोच के साथ आगे बढ़ रहा है। भारत तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था भी है और हमारा इकोलॉजी को भी मजबूत कर रहा है। भारत के लिए अगले 25 साल काफी अहम हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के करोड़पति का कारनामा, केएल सहगल मैमोरियल के नाम पर सरकारी जमीन हथियाई

इसी के साथ ही उंन्होने आगे कहा कि अपनी कमिटमेंट को पूरा करने के हमारे ट्रैक रिकॉर्ड के कारण ही दुनिया आज भारत के साथ जुड़ भी रही है. बीते वर्षों में गीर के शेरों, बाघों, हाथियों, एक सींग के गेंडों और तेंदुओं की संख्या में वृद्धि हुई है. कुछ दिन पहले मध्य प्रदेश में चीता की घर वापसी से एक नया उत्साह लौटा है।

सर्कुलर इकॉनॉमी को दिया जाएं बढ़ावा: PM मोदी

पीएम मोदी ने कहा क‍ि ‘मैं सभी पर्यावरण मंत्रियों से आग्रह करूंगा कि राज्यों में सर्कुलर इकॉनॉमी को ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा दिया जाएं। इससे ठोस कचरा प्रबंधन (Solid Waste management) और सिंगल यूज़ प्लास्टिक से मुक्ति के हमारे अभियान को भी ताकत मिलेगी। उन्‍होंने कहा क‍ि मुझे विश्वास है कि आपके प्रयासों से पर्यावरण की रक्षा में भी मदद मिलेगी और भारत का विकास भी उतनी ही तेज गति से होगा।’ पीएम ने कहा क‍ि ‘आजकल हम देखते हैं कि कभी जिन राज्यों में पानी की बहुलता थी, ग्राउंड वॉटर ऊपर रहता था, वहां आज पानी की किल्लत देखने को मिल रही है। ये चुनौती सिर्फ पानी से जुड़े विभाग की ही नहीं है, बल्कि पर्यावरण विभाग को भी इसे उतना ही बड़ी चुनौती समझना होगा।’

ये भी पढ़ें: LPU में छात्र ने की आत्महत्या, सैकड़ों छात्र सड़क पर उतरे

इसके साथ ही उन्होंने इलेक्‍ट्र‍िक व्‍हीकल और स्‍क्रैप पॉल‍िसी पर भी बल द‍िया। स्‍क्रैप पॉल‍िसी के प्रत‍ि गंभीरता से काम करने का आग्रह करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जंगलों में आग बढ़ रही है. दुन‍िया के समृद्ध देशों को देखा होगा. फॉरेस्‍ट फायर एक बहुत बड़ी च‍िंता का व‍िषय है। उन्‍होंने कहा क‍ि ‘अगर एक बार आग लग गई तो क्‍या हम इससे न‍िपटने के ल‍िए तैयार हैं. इसके ल‍िए हमें गंभीरता से काम करना होगा। फॉरेस्‍ट फायर तकनीक को डेवलप और सेटअप करने की जरूरत है। आग लगने की सबसे बड़ी वजह सूखे पत्‍ते होते है। इसके साथ ही उन्होंने फॉरेस्‍ट गार्ड को ट्रेन‍िंग देने की जरूरत पर भी जोर द‍िया।

हमारी गति और हमारा पैमाने को कोई नहीं छू सकता- PM मोदी

उन्होंने कहा की हमने दुनिया को दिखाया है कि रिन्यूएबल एनर्जी के मामले में हमारी गति और हमारा पैमाने को शायद ही कोई छू सकता है। बड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए भारत आज दुनिया को नेतृत्व दे रहा है। आगे कहा कि ‘पूर्व सरकारों ने पर्यावरण क्‍लीरेंस के नाम पर उलझा रखा था। अर्बन नक्‍सलाइट इसे रोकने का काम करते रहे। सरदार सरोवर बांध को पर्यावरण व‍िरोधी बता कर रोका गया। मेरे आने के बाद इसको डेवलप किया गया और शानदार बनाया गया। ऐसे लोग वर्ल्‍ड बैंक और न्‍याय‍िक प्रणाली को भी प्रभाव‍ित करते हैं। इनको रोकने के ल‍िए हमें एक साथ मिलकर काम करने की जरूरत है।

Mahakal Corridor Ujjain। भव्य महाकाल कॉरिडोर बनकर तैयार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *