Punjab News: नशा बेचने से रोका तो नशा तस्करों ने लोगों पर ही कर दिया हमला

Daily Samvad
2 Min Read
Say No to Drugs
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 275 शब्द|📅 23 Sep 2022

डेली संवाद, बठिंडा। Punjab News: पंजाब में नशीली दवाओं का धंधा लगातार बढ़ता जा रहा है और जब ड्रग तस्करों को ड्रग्स बेचने से रोका जाता है तो वे हमला करने लगते हैं। ऐसा ही एक मामला तलवंडी साबो के गांव बहमन जस्सा सिंह वाला में सामने आया है, जहां चिट्टे का कारोबार करने वाले तस्करों ने ड्रग्स के खिलाफ बोलने वालों पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने एक महिला समेत चार लोगों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिसके बाद चार लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों की पहचान बलजीत सिंह, जगजीत सिंह, सुखमेल सिंह और चरणजीत कौर के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के करोड़पति का कारनामा, केएल सहगल मैमोरियल के नाम पर सरकारी जमीन हथियाई

दरअसल, गांव बहमन जस्सा सिंह वाला के लोग लगातार नशा तस्करों का विरोध कर रहे हैं। जिससे नशा तस्करों ने मोटरसाइकिल पर गांव का चक्कर लगाया और सामने आने वाले किसी भी व्यक्ति पर कुल्हाड़ी से हमला करना शुरू कर दिया। गांव के लोगों का कहना है कि वे लगातार नशे की बिक्री का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में हमने पुलिस को कई बार शिकायत थी लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की।

ये भी पढ़ें: LPU में छात्र ने की आत्महत्या, सैकड़ों छात्र सड़क पर उतरे

वहीं तलवंडी साबो के डीएसपी जतिन बंसल का कहना है कि उन्हें हमले की सूचना मिली है, जिसके बाद बठिंडा से पुलिस टीम भेजी गई है। उन्होंने कहा कि घायलों के बयानों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Mahakal Corridor Ujjain। भव्य महाकाल कॉरिडोर बनकर तैयार

https://youtu.be/TjmneH-2U90
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *