Shocking News: डेढ़ साल से घर में रखा था शव, दोबारा जिंदा करने का किया जा रहा था प्रयास

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 342 शब्द|📅 23 Sep 2022

डेली संवाद, लखनऊ। Shocking News: यूपी से एक बहुत ही हैरान करने वाला मामले सामने आया है जिससे सुनकर किसी के भी होश उड़ सकते है। मामला जिले के रावतपुर थाना क्षेत्र में इनकम टैक्स चाैराहा कृष्णपुरी का है। मिली जानकारी के अनुसार रोशन नगर निवासी विमलेश सोनकर इनकम टैक्स में एओ के पद पर कार्यरत थे। अप्रैल 2021 में मोती हॉस्पिटल में भर्ती हुए थे। डॉक्टरों के द्वारा इलाज करने के बाद उनको मृत घोषित कर दिया गया था। जिसका डेथ सर्टिफिकेट भी घर वालो को दिया गया था।

ये भी पढ़ें: जालंधर के करोड़पति का कारनामा, केएल सहगल मैमोरियल के नाम पर सरकारी जमीन हथियाई

घर आने के बाद अंतिम संस्कार को यह कहकर टाल दिया कि मृतक की दिल की धड़कन दोबारा वापिस आ गयी है। यह घटना जून 2021 की बताई जा रही है। तब से लेकर अब तक मृतक घर के अंदर एक पलंग पर लेटा हुआ था।

उनकी पत्नी को भी उनके जिंदा होने का विश्वास दिलाया गया था जिससे परिवार वाले उनके शव पर रोजाना गंगाजल डालकर जिंदा होने का दावा करते रहे थे।जब वहां के लोगों को इसकी जानकारी मिली तो वहां हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस को बुलाया गया । घरवाले पुलिस से पत्नी की हालत ठीक नहीं होने की दुहाई देकर शव न ले जाने की बात कहते रहे। मृत शरीर की हालत इतनी खराब हो चुकी है की मांस हड्डियों में ही सूख गया है।

ये भी पढ़ें: LPU में छात्र ने की आत्महत्या, सैकड़ों छात्र सड़क पर उतरे

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पत्नी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, इसलिए उनसे पति के बीमार होने की जानकारी देकर स्वास्थ्य कर्मियों को बुलाकर शव को एलएलआर अस्पताल भिजवाया गया है। पड़ोसियों ने कहा कि उन्हें तो यही विश्वास था कि विमलेश जिंदा हैं और कोमा में हैं। डेढ़ साल से रोजाना घर पर आक्सीजन सिलेंडर भी घर पर लाए जाते थे। इसलिए कभी उन्हें उनकी मौत का आभास नहीं हुआ और पुलिस को भी जानकारी देना उचित नहीं समझा।

Mahakal Corridor Ujjain। भव्य महाकाल कॉरिडोर बनकर तैयार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *