Education Model: केजरीवाल का शिक्षा मॉडल असल में ‘फ्रॉड और मॉडलिंग का है मॉडल’- Sandeep Dikshit

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 295 शब्द|📅 24 Sep 2022

डेली संवाद, दिल्ली। Education Model: भाजपा और आप सरकार तो आमने सामने होती ही रहती है लेकिन अब इस बार भाजपा नहीं बल्कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी सामने आई है। कांग्रेस ने शनिवार को आरोप लगाया है कि दिल्ली में आप सरकार शिक्षा के जिस मॉडल का प्रचार करती है, वो असल में ‘फ्रॉड और मॉडलिंग का मॉडल’ है। पार्टी प्रवक्ता संदीप दीक्षित ने आंकड़े पेश करते हुए कहा है कि अगर केजरीवाल के शिक्षा के ‘तथाकथित मॉडल’ को दूसरे राज्यों ने अपना लिया गया, तो इससे पूरी शिक्षा व्यवस्था बर्बाद हो सकती है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के करोड़पति का कारनामा, केएल सहगल मैमोरियल के नाम पर सरकारी जमीन हथियाई

संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों में चल रही शिक्षा व्यवस्था इनके झांसे में आकर बर्बाद न हो जाए, इसलिए इसको बेनकाब करना बहुत ज़रूरी है। पूर्व सांसद ने आरोप लगाया कि यह शिक्षा का कोई मॉडल नहीं है, बल्कि यह फ्रॉड का मॉडल है, मॉडलिंग का मॉडल है।

ये भी पढ़ें: LPU में छात्र ने की आत्महत्या, सैकड़ों छात्र सड़क पर उतरे

1998 में जब दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनी, तो सरकारी विद्यालयों में 12वीं कक्षा के 64 प्रतिशत बच्चे उत्तीर्ण होते थे। साल 2013-14 में जब कांग्रेस सत्ता से बाहर हुई तो 89 प्रतिशत बच्चे उत्तीर्ण हुए। अब 96 प्रतिशत बच्चे उत्तीर्ण हो रहे हैं। यानी शीला दीक्षित की 15 साल की सरकार में 25 प्रतिशत नतीजे बढ़े, जबकि केजरीवाल सरकार के 8 वर्षों में सिर्फ सात प्रतिशत नतीजे बढ़े। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस की सरकार ने दिल्ली में 150 स्कूल बनाए, जबकि केजरीवाल सरकार ने मुश्किल से 20 स्कूल बनवाए। कुछ कमरे ठीक करवा दिए, तो उसका प्रचार किया जा रहा है।

Mahakal Corridor Ujjain। भव्य महाकाल कॉरिडोर बनकर तैयार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *