Ankita Bhandari Murder Case: पूर्व मंत्री के रिजॉर्ट में लगाई आग, MLA की गाड़ी तोड़ी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 247 शब्द|📅 24 Sep 2022

देहारदून। Ankita Bhandari Murder Case: होटल रेसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी के कत्ल का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस केस को लेकर उत्तराखंड में उबाल है। आक्रोशित भीड़ ने गंगा भोजपुर स्थित वनंतरा रिजॉर्ट काे आग के हवाले कर दिया। यह रिजॉर्ट भाजपा नेता विनोद आर्य के बेटे पुलकित आर्य का है, जो अंकिता हत्याकांड में मुख्य आरोपी है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के करोड़पति का कारनामा, केएल सहगल मैमोरियल के नाम पर सरकारी जमीन हथियाई

प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें फांसी की सजा दी जाए। शनिवार सुबह एसडीआरएफ की टीम ने चीला पावर हादस के शक्तिनहर कनाल से अंकिता का शव भी बरामद कर किया था। प्रदर्शनकारियों ने यमकेश्वर विधायक रेनू बिष्ट की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की है। कड़ी मशक्कत के बाद विधायक की गाड़ी को पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के चुंगल से छुड़ाया।

ये भी पढ़ें: LPU में छात्र ने की आत्महत्या, सैकड़ों छात्र सड़क पर उतरे

अंकिता हत्याकांड को लेकर प्रदेशभर में शनिवार सुबह से ही प्रदर्शन और रैली का दौर जारी रहा। राजनीतिक संगठनों और महिला मंच के सदस्यों ने उत्तराखंड सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन कर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की। मालूम हो कि धामी सरकार ने कड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार रात को ही रिजॉर्ट पर बुलडोजर चलवा दिया था। सीएम धामी ने डीआईजी पी रेणुका देवी की अध्यक्षता में एक एसआईटी का भी गठन किया है।

Mahakal Corridor Ujjain। भव्य महाकाल कॉरिडोर बनकर तैयार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *