Punjab News: पंजाब सरकार के खजाने में पिछले साल के मुकाबले इस साल आया इतना पैसा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 363 शब्द|📅 24 Sep 2022

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पंजाब के रेवेन्यू मंत्री ब्रम शंकर जिंपा (Brahm Shankar Jimpa) ने कहा है कि पंजाब सरकार के खजाने में भूमि-संपत्ति रजिस्ट्रियों से पिछले साल की तुलना में अगस्त के महीने में 21.87 प्रतिशत अधिक पैसा आया है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों को पारदर्शी, परेशानी मुक्त और भ्रष्टाचार मुक्त सेवाएं मुहैया कराना मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार का मुख्य लक्ष्य है और इससे राज्य की आय लगातार बढ़ रही है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के करोड़पति का कारनामा, केएल सहगल मैमोरियल के नाम पर सरकारी जमीन हथियाई

राजस्व मंत्री ने कहा कि एक अगस्त से 31 अगस्त 2022 तक रजिस्ट्रेशन एवं स्टाम्प विभाग के तहत 281 करोड़ 18 लाख 60 हजार 67 रुपये की आय राजकोष में आई है। उन्होंने बताया कि यह आय पिछले साल के अगस्त महीने के मुकाबले 21.87 फीसदी ज्यादा है। साल 2021 में यह आमदनी 230 करोड़ 70 लाख 97 हजार 158 रुपए थी।

ये भी पढ़ें: LPU में छात्र ने की आत्महत्या, सैकड़ों छात्र सड़क पर उतरे

जिंपा ने कहा कि इस साल पंजाब भूमि रजिस्ट्रियों और स्टांप पेपरों की बिक्री से राजस्व में और वृद्धि दर्ज करेगा। क्योंकि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अनधिकृत कॉलोनियों की एनओसी (NOC) जारी की है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों की संपत्तियां 19 मार्च 2018 से पहले विकसित अनाधिकृत कॉलोनियों में आती हैं, वे एनओसी( NOC) के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिसके बाद उन्हें पंजीकरण प्राप्त करने में किसी भी कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा।

किसी भी अधिकारी को रिश्वत न दी जाए

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा जारी निर्देशों को ध्यान में रखते हुए रेवेन्यू विभाग में सभी कार्य नियमानुसार एवं सुचारू रूप से किये जा रहे हैं। पिछले 6 माह से लोगों को अच्छी सेवाएं मिल रही हैं । उन्होंने अपील की कि जनता राज्य के खजाने को मजबूत करने के लिए सरकार का सहयोग करे और किसी भी अधिकारी को किसी भी काम के लिए रिश्वत न दी जाए। राजस्व विभाग का कोई अधिकारी अगर किसी काम के बदले में पैसे मांगे तो इसके बारे में शिकायत करें। जिसके बाद आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

Mahakal Corridor Ujjain। भव्य महाकाल कॉरिडोर बनकर तैयार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *