Suicide News: महिला की प्रताड़ना से तंग आकर प्रशांत को करनी पड़ी आत्महत्या

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 241 शब्द|📅 24 Sep 2022

डेली संवाद, लखनऊ। Suicide News: पुरुष द्वारा महिला को प्रताड़ित करने के मामले तो अक्सर आते ही रहते है लेकिन उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है यहां महिला द्वारा पुरुष को प्रताड़ित किया गया है। शुक्रवार देर रात को एक 42 वर्षीय ठेकेदार प्रशांत विजय सिंह ने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। उसके कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया हुआ है । जिसमे उसने पीडब्ल्यूडी में तैनात एक महिला अधिशाषी अभियंता पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के करोड़पति का कारनामा, केएल सहगल मैमोरियल के नाम पर सरकारी जमीन हथियाई

करीब सात महीने पहले इस महिला ने ठेकेदार के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए प्रशांत के खिलाफ इंदिरा नगर थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया था। जिसके कारण प्रशांत को जेल जाना पड़ा था। जब वह जेल से अपनी सजा काट कर वापिस आया तो अधिशाषी अभियंता ठेकेदार को फ़ोन करके धमिकयां देती थी। जिससे तंग आकर प्रशांत को आत्महत्या करने पड़ी।

ये भी पढ़ें: LPU में छात्र ने की आत्महत्या, सैकड़ों छात्र सड़क पर उतरे

वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए  भेजकर आगे की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि सुसाइड नोट के तथ्यों समेत कई अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है। ठेकेदार के घरवाले की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Mahakal Corridor Ujjain। भव्य महाकाल कॉरिडोर बनकर तैयार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *