Jalandhar News: इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप के छात्रों ने विश्वविद्यालय परीक्षा में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 447 शब्द|📅 24 Sep 2022

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के छात्रों ने अप्रैल 2022 में आईकेजी-पीटीयू परीक्षा में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ परिसर में ख्याति अर्जित की। लगभग 20 छात्रों ने 9 एसजीपीए से अधिक और 40 छात्रों ने 8 एसजीपीए से अधिक अंक हासिल किया। यह उपलब्धि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नीति, शिक्षकों की प्रेरणा और छात्रों द्वारा लगातार की गई कड़ी मेहनत से संभव हुआ।

बीएससी कृषि चौथे सेमेस्टर के छात्राओं अरविंदर कौर और झलक नंदा ने 9.09 और 9.0 एसजीपीए, बलदीप कौर ने 8.5 एसजीपीए और गौतम कुमार ने 8.32 एसजीपीए हासिल किए। बीएससी कृषि छठे सेमेस्टर की खुशबू कृषि ने 9.46 एसजीपीए, निखिल कुमार को 9.29 एसजीपीए, सुनील कुमार और अंश शर्मा ने 9.13 एसजीपीए हासिल किए।

ये भी पढ़ें: जालंधर के करोड़पति का कारनामा, केएल सहगल मैमोरियल के नाम पर सरकारी जमीन हथियाई

रवि, सचिन, सौरभ और विक्की ने 9.0 एसजीपीए हासिल किए । धर्मेंद्र को 8.96 एसजीपीए, चंद्रदीप और मनीष को 8.7 एसजीपीए, सिद्धार्थ, मानव, सौरभ कुमार और रोहित को क्रमश: 8.67,8.46, 8.38 और 8.25 एसजीपीए मिला। बीएससी एम.एल.एस चौथे सेमेस्टर की छात्राओं प्रभसिमरन कौर ने 9.14 एसजीपीए, राजवीर कौर को 8.67 एसजीपीए, रजनीश कुमार को 8.10 एसजीपीए और रिपांशु शर्मा ने 8.0 एसजीपीए हासिल किए।

बीएचएमसीटी दूसरे सेमेस्टर की छात्रा खुशी ने 8.71 एसजीपीए, सिमरनप्रीत और सुखजीत कौर ने 8.5 एसजीपीए, संजीत ने 8.33 और पीयूष शर्मा ने 8.19 एसजीपीए हासिल किए। बीटीटीएम छठे सेमेस्टर की कविता ने 8.61 एसजीपीए, प्रीति शर्मा ने 8.32 एसजीपीए और अंगदवीर सिंह ने 8.21 एसजीपीए हासिल किए।

बीकॉम सेकेंड सेमेस्टर की सुहानी जैन ने 9.05 एसजीपीए, सौरभ को 8.38 एसजीपीए और रीना रानी ने 8.19 एसजीपीए हासिल किए ।
बीकॉम चौथे सेमेस्टर की छात्राओं अलीजा, कनिष्का, सोनिया और अशनीत कौर को क्रमश: 9.04, 8.74, 8.30 और 8.07 एसजीपीए मिला।

ये भी पढ़ें: LPU में छात्र ने की आत्महत्या, सैकड़ों छात्र सड़क पर उतरे

बीबीए द्वितीय सेमेस्टर की सुखवीर कौर ने 9.33 एसजीपीए, खुशबू और कोमल ने 9.05 एसजीपीए, संजना और अमनप्रीत ने 8.48 एसजीपीए, अनुरीत कौर और आकांक्षा ने क्रमश: 8.19, 8.10 एसजीपीए हासिल किए। बीबीए चौथे सेमेस्टर के छात्र सिमरनप्रीत कौर, सिमरन और मुस्कान ने क्रमशः 8.52, 8.26 और 8.07 एसजीपीए हासिल किए।

एमबीए द्वितीय सेमेस्टर की अंकिता ने 8.33 एसजीपीए प्राप्त किए। बीसीए द्वितीय सेमेस्टर के छात्रों डेज़ी ने 9.52, मनप्रीत कौर ने 9.33, आकाश ने 8.95 और हर्षदीप ने 8.76 एसजीपीए हासिल किया। बीसीए चौथे सेमेस्टर की राधिका, मनीषा और गुरप्रीत कौर ने क्रमश: 8.83, 8.65 और 8.22 एसजीपीए हासिल किए। डॉ. शैलेश त्रिपाठी (ग्रुप डायरेक्टर) और सभी संकाय सदस्यों ने इस उपलब्धि पर छात्रों को बधाई दी और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

जालंधर के MLA की हर काल रिकार्ड करते हैं DCP नरेश डोगरा, बहन की गाली वाली वीडियो वायरल

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *