Jalandhar News: प्रगति होटल और कुमरा इलेक्ट्रानिक्स की अवैध इमारत की लोकपाल से शिकायत, MTP-ATP को सस्पैंड करने और इमारत को ढहाने की मांग

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 443 शब्द|📅 25 Sep 2022

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में अवैध बनी कामर्शियल इमारतों को लेकर नगर निगम के कमिश्नर दविंदर सिंह ने जहां सख्ती दिखाई है, वहीं प्रगति होटल और कुमरा इलेक्ट्रानिक्स की अवैध इमारत को लेकर पंजाब के लोकपाल से शिकायत की गई है। शिकायतकर्ता ने वीडियो और तस्वीरों के साथ उन सबूतों को लोकपाल में पेश किया है, जो आऱटीआई के जरिए निगम से हासिल हुई है।

Jalandhar News: प्रगति होटल और कुमरा इलेक्ट्रानिक्स की अवैध इमारत की लोकपाल से शिकायत, MTP-ATP को सस्पैंड करने और इमारत को ढहाने की मांग
Hotel Pragati Jalandhar

नगर निगम मुख्यालय के ठीक सामने अवैध रूप से बने प्रगति होटल पर पिछले एक साल से कांग्रेस के नेताओं समेत नगर निगम और पुलिस अफसर भी मेहरबान हैं। सत्ता परिवर्तन के बाद भी इस अवैध होटल पर कोई कार्ऱवाई नहीं हुई। जबकि इस अवैध होटल की लगातार निगम कमिश्नर से लेकर चंडीगढ़ में शिकायतें होती रही हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के करोड़पति का कारनामा, केएल सहगल मैमोरियल के नाम पर सरकारी जमीन हथियाई

शिकायतकर्ता एडवोकेट सुरिंदर सिंह ने बताया कि प्रगति होटल पूरी तरह से अवैध है। इसे लेकर नगर निगम से आरटीआई के जरिए जानकारी हासिल की गई है। इसी आऱटीआई के आधार पर लोकपाल में शिकायत की गई है। प्रगति होटल न तो कोई नक्शा पास है और न ही इसका किसी तरह से कोई फीस जमा है। यही नहीं, अगर इस होटल में कोई हादसा होता है तो बड़े पैमाने पर जानमाल का नुकसान हो सकता है।

इस संबंध में एटीपी सुषमा दुग्गल से जब बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। एमटीपी नीरज भट्टी ने भी कोई जवाब नहीं दिया। हालांकि सूत्र बता रहे हैं कि निगम कमिश्नर प्रगति होटल पर कार्ऱवाई के लिए बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है।

Jalandhar News: प्रगति होटल और कुमरा इलेक्ट्रानिक्स की अवैध इमारत की लोकपाल से शिकायत, MTP-ATP को सस्पैंड करने और इमारत को ढहाने की मांग
Kumra Electrical Illegal Building Jalandhar

कुमरा इलेक्ट्रानिक की इमारत को ढहाने की मांग

उधर, इंडस्ट्रियल एरिया में ताज होटल के साथ दो मंजिला अवैध रूप से बनी कुमरा इलेक्ट्रानिक की इमारत की भी लोकपाल में शिकायत हुई है। शिकायतकर्ता एडवोकेट सुरिंदर सिंह ने बताया कि जिस जगह कुमरा इलेक्ट्रिक की कामर्शियल इमारत है, वह जगह विवादों में है। वहां किसी तरह से कोई नक्शा पास नहीं हो सकता है। इस इमारत को ढहाने के लिए लोकपाल से मांग की गई है।

कुमार इलेक्ट्रानिक्स के अवैध शोरूम के मामले में नगर निगम की ज्वाइंट कमिश्नर शिखा भगत ने कहा है कि इसकी शिकायत निगम में आई थी, एमटीपी नीरज भट्टी से रिपोर्ट मांगी गई है। अगर ये इमारत अवैध है, तो उस पर कानूनी कार्रवाई होगी। वहीं, इन दोनों मामले में जब प्रगति होटल और कुमरा इलेक्ट्रानिक्स के मालिक की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं है।

ताज महल से पहले जहांगीर ने नूरजहां की मोहब्बत में जालंधर जिले में बनवाया था नूरमहल

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *