Goldy Brar: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ कनाडा से फरार

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 353 शब्द|📅 26 Sep 2022

डेली संवाद, नई दिल्ली। Goldy Brar: एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बताया जा रहा है कि सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) का हत्यारा गोल्डी बराड़ कनाडा (Canada) से फरार हो गया है। एक तरफ जहां पंजाब पुलिस गोल्डी बराड़ को पंजाब लाने की कोशिश कर रही है वहीं दूसरी तरफ वह कनाडा से फरार हो गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गोल्डी बरार (Goldy Brar)अब कनाडा छोड़कर अमेरिका के कैलिफोर्निया (California) में है। आपको बता दें कि गोल्डी बराड़ के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस (Red Corner Notice) जारी किया गया है वह गैंगस्टर लॉरेंस के गैंग का एक्टिव मेंबर है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के करोड़पति का कारनामा, केएल सहगल मैमोरियल के नाम पर सरकारी जमीन हथियाई

4 महीने पहले ही CM भगवंत मान ने भारतीय मामलों के हाई कमिश्नर से मुलाकात करके कनाडा में छिपे भारतीय गैंगस्टरों पर चर्चा की थी। जिसके बाद लगातार उसकी तलाश के लिए छापेमारी की जा रही थी। गोल्डी बराड़ सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मुख्य सरगना है। जिसने तिहाड़ जेल में बैठे लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi)के साथ सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश रची थी। उसने यह काम लॉरेंस बिश्नोई के इशारे पर किया था।

रेड कॉर्नर नोटिस जारी होने के बाद गोल्डी बराड़ लगातार अपने ठिकाने बदल रहा है। अब यह खबर आ रही है कि वह कनाडा से भाग गया है, क्योंकि उसे लगातार पुलिस और दूसरे गैंगस्टर का डर सताता रहता है। क्योंकि बंबीहा गैंग के गैंगस्टर ने  धमकी दी थी कि मूसवाला की हत्या का बदला लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: LPU में छात्र ने की आत्महत्या, सैकड़ों छात्र सड़क पर उतरे

वहीं बंबीहा गैंग ने गैंगस्टरों की भर्ती शुरू कर दी है। बंबीहा गैंग के बाद अब बिश्नोई गैंग भी युवाओं को भर्ती करने की कोशिश कर रहा है। 18-19 साल के युवाओं के फोन आ रहे हैं।  बिश्नोई गैंग में शामिल होने का लालच दिया जा रहा है। उससे पहले बंबीहा गैंग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर गैंगस्टरों की भर्ती के लिए विज्ञापन दिया था।

शहीद भगत सिंह के नाम पर हुआ चंडीगढ़ एयरपोर्ट, PM मोदी की घोषणा के बाद पंजाब में सियासत तेज

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *