Vidhan Sabha Session: पंजाब विधानसभा सत्र में कांग्रेस विधायकों को सदन से निकाला बाहर

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 310 शब्द|📅 27 Sep 2022

डेली संवाद, पंजाब। Vidhan Sabha Session: पंजाब विधानसभा सत्र शुरू से ही विवादों में गिरा रहा है पहले तो राज्यपाल ने मंजूरी देकर रद्द कर दिया और अब जब राज्यपाल ने मंजूरी दी तो कांग्रेस विधायकों हंगामा करने लग पड़े।

ये भी पढ़ें: जालंधर के करोड़पति का कारनामा, केएल सहगल मैमोरियल के नाम पर सरकारी जमीन हथियाई

आज पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र जारी है। इस दौरान स्पीकर कुलतार सिंह संधवा ने कांग्रेस विधायकों को सदन से बाहर निकालने के आदेश दे दिए। सदन में मुख्‍यमंत्री भगवंत मान सरकार की ओर से विश्‍वास मत पेश करने खड़े हुए तो इसके बाद सदन में हंगामा हो गया। सदन को एक बार आधे घंटे के लिए स्‍थगित किया गया और दोबारा सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो हंगामा फिर शुरू हाे गया। जिसके बाद स्‍पीकर ने कांग्रेस के सभी विधायकों को सदन से निकालने का आदेश दे दिया।

ये भी पढ़ें: LPU में छात्र ने की आत्महत्या, सैकड़ों छात्र सड़क पर उतरे

विपक्ष नेता प्रताप सिंह बाजवा का कहना है कि सरकार को विश्वास प्रस्ताव लाने का कोई हक नहीं है। इसके बाद भड़के कांग्रेस विधायकों ने स्पीकर मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। इसके बाद स्पीकर ने कांग्रेस विधायकों को सदन से बाहर निकालने के लिए मार्शलों को आदेश दिए हैं। उनका कहना है कि कांग्रेस विधायकों ने सदन की कार्यवाही में विग्न डाला है।

स्‍पीकर ने कहा की चेयर की कांग्रेस के विधायकों ने तौहीन की है। उन्‍होंने आज के लिए सभी कांग्रेस विधायक को निलंबित कर दिया। सदन की कार्यवाही को दस मिनट के लिए स्थगित कर दिया गया। मार्शल कांग्रेस विधायकों को निकलने के लिए बोलते रहे लेकिन सभी विधायक अपनी सीटों पर बैठ गए। आपको बता दे कि यह विधानसभा का सत्र 3 अक्‍टूबर तक चलेगा।

शहीद भगत सिंह के नाम पर हुआ चंडीगढ़ एयरपोर्ट, PM मोदी की घोषणा के बाद पंजाब में सियासत तेज

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *