Blackstone: ब्लैकस्टोन ने एम्बैसी रीट से निकला अपना निवेश

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 231 शब्द|📅 27 Sep 2022

डेली संवाद, चंडीगढ़। Blackstone: सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वैश्विक कोष ब्लैकस्टोन ने एम्बैसी ऑफिस पार्क्स (REIT) में अपनी हिस्सेदारी बेचकर 32.5 करोड़ डॉलर (2,650 करोड़ रुपये) जुटा लिए है एम्बैसी ऑफिस पार्क्स रीट देश का पहला रियल एस्टेट निवेश न्यास (REIT) है। इसे पिछले साल रियल्टी कंपनी एम्बैसी ग्रुप और ग्लोबल इन्वेस्टमेंट फर्म ब्लैकस्टोन द्वारा लगभग 5,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए पेश किया गया था।

ये भी पढ़ें: जालंधर के करोड़पति का कारनामा, केएल सहगल मैमोरियल के नाम पर सरकारी जमीन हथियाई

सूत्रों के अनुसार, ब्लैकस्टोन ने रीट में 7.7 करोड़ शेयर को बड़े सौदे के जरिये 345 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचकर 32.5 करोड़ डॉलर (2,650 करोड़ रुपये) जुटाए है। जिसके बाद ब्लैकस्टोन की हिस्सेदारी 32 प्रतिशत से घटकर 24 प्रतिशत रह जाएगी।

ये भी पढ़ें: LPU में छात्र ने की आत्महत्या, सैकड़ों छात्र सड़क पर उतरे

सूत्रों के मुताबिक, अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (एडीआईए) और कोटक ने इस बड़े सौदे में शेयर खरीदे हैं। अन्य खरीदारों में आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल, एचडीएफसी लाइफ और कोटक म्यूचुअल फंड शामिल हैं। वहीं, एम्बैसी ग्रुप की करीब 15 प्रतिशत हिस्सेदारी है। ब्लैकस्टोन ने इस मामले पर फिलहाल टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। यह तीसरी बार है जब ब्लैकस्टोन ने एम्बैसी रीट से अपने निवेश को निकाला है।

शहीद भगत सिंह के नाम पर हुआ चंडीगढ़ एयरपोर्ट, PM मोदी की घोषणा के बाद पंजाब में सियासत तेज

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *