Vidhan Sabha Session: एक तरफ आप पार्टी का विधानसभा सत्र और दूसरी तरफ पंजाब BJP की ‘पब्लिक विधानसभा’

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 264 शब्द|📅 27 Sep 2022

डेली संवाद, चंडीगढ़। Vidhan Sabha Session: एक तरफ आप पार्टी की विधानसभा में चल रहा विधानसभा सत्र और दूसरी तरफ BJP की विधानसभा सत्र के समानांतर ‘पब्लिक विधानसभा’। आप सरकार द्वारा बुलाया गया विधानसभा सत्र का भाजपा तो शुरू से ही विरोध कर रही थी और अब भाजपा ने विधानसभा सत्र के समानांतर ‘पब्लिक विधानसभा’ लगा ली। चंडीगढ़ में सेक्टर-37 स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय के पास बतरा सिनेमा की पार्किंग सभी नेता पहुंचे।

ये भी पढ़ें: जालंधर के करोड़पति का कारनामा, केएल सहगल मैमोरियल के नाम पर सरकारी जमीन हथियाई

इस इस पब्लिक विधानसभा में उन्होंने आप सरकार के खिलाफ मुद्दे उठाए। उन्होंने आप सरकार को करप्शन, अधूरे वादे, खेती-किसानी, बढ़ती नशाखोरी, एससी/ओबीसी और लॉ एंड ऑर्डर की बिगड़ती स्थिति के बारे में अवगत करवाया। इसके साथ ही पंजाब में बढ़ रहे भ्रष्टाचार और क्राइम के ऊपर भी सवाल उठाए।

ये भी पढ़ें: LPU में छात्र ने की आत्महत्या, सैकड़ों छात्र सड़क पर उतरे

उन्होंने आप सरकार की नीतियों पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि मान सरकार ने सिर्फ बड़े बड़े वादे किए है काम करने में वह पीछे ही है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि इस सरकार ने किसानों की कोई मदद नहीं की। सरकार ने अपनी नाकामी छुपाने के लिए ऑपरेशन लोटस जैसे बहाने बनाए। राज्य को कर्ज से उबारने के लिए सरकार के पास कोई योजना नहीं है। दिन व दिन नशे के केस बढ़ते जा रहे है, अपराधों पर भी कोई लगाम नहीं लग पा रही है।

शहीद भगत सिंह के नाम पर हुआ चंडीगढ़ एयरपोर्ट, PM मोदी की घोषणा के बाद पंजाब में सियासत तेज

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *