Rajasthan Politics Crisis: अशोक गहलोत से मिलने पहुंचे करीब 20 MLA, अशोक गहलोत ने रखी थी चार शर्ते, पढ़िए क्या

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 470 शब्द|📅 27 Sep 2022

डेली संवाद, राजस्थान। Rajasthan Politics Crisis: राजस्थान में CM की कुर्सी को रविवार से चल रहा विवाद अभी तक अटकलों में फंसा हुआ है। रविवार को जयपुर में हुए हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद गहलोत ने सोनिया गांधी से बात की है। उनका कहना है कि हाईकमान का जो भी अंतिम फैसला होगा वह मंजूर होगा। इसी के साथ ही आज मंगलवार दोपहर करीब 20 विधायकों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) से मुलाकात की। सीएम से मिलने वालों में कुछ मंत्री भी शामिल थे।

ये भी पढ़ें: जालंधर के करोड़पति का कारनामा, केएल सहगल मैमोरियल के नाम पर सरकारी जमीन हथियाई

आज कांग्रेस अनुशासन कमेटी के अध्यक्ष एके एंटोनी (A. K. Antony)को भी दिल्ली बुलाया गया है। वह रत 10 बजे दिल्ली पहुंच जाएंगे। जिसके बाद में सोनिया गांधी( Sonia Gandhi) से भी मुलाकात करेंगे। वहीं सचिन पायलट (Sachin Pilot) भी आज दिल्ली पहुंच चुके है। इन सभी मुलाकातों को इस समय के सियासी संकट के साथ जोड़कर देखा जा रहा है। अटकलें लगाई जा रही है कि इन मुलाकातों के दौरान कोई बड़ा फैसला होने की संभावना हो सकती है।

वहीं पवन बंसल ने आज दिल्ली में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन फॉर्म लिया। मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कि पवन बंसल और शशि थरूर नामांकन फॉर्म ले चुके हैं। गहलोत को लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली।

ये भी पढ़ें: LPU में छात्र ने की आत्महत्या, सैकड़ों छात्र सड़क पर उतरे

जानकारी मिली है कि अशोक गहलोत ने चार शर्ते रखी थी जो मानी नहीं गयीं है:-
1. राहुल गांधी अध्यक्ष और वह CM रहे
2. अशोक गहलोत CM के साथ साथ अध्यक्ष भी रहे
3. गहलोत की जगह उसके विधायकों में से कोई CM बने
4. पहले नामांकन चुनाव फिर इस्तीफा

कांग्रेस परिवार का अंदरूनी मामला है- प्रताप खचरियावास

BJP जो कहती या करती है उससे कांग्रेस कमजोर नहीं होगी। BJP को लगता है राजस्थान में सब खत्म हो गया है मामला राजस्थान के कांग्रेस परिवार का अंदरूनी मामला है। अगर नाराज हुए विधायकों ने गुस्से में अपना इस्तीफा दे दिया है, तो यह हमारा पारिवारिक मामला है।

हाईकमान को चैलेंज किया- अजय माकन और मल्लिकार्जुन खड़गे

इससे पहले सोमवार शाम को सोनिया गांधी के आदेश के बाद अजय माकन और मल्लिकार्जुन खड़गे ने पूरे घटनाक्रम पर लिखित रिपोर्ट तैयार की है। इस रिपोर्ट में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उनके खेमे के तीन मंत्रियों और कुछ विधायकों की भूमिका पर सवाल उठाए गए थे। उन्होंने लिखा था कि विधायक दल की बैठक रविवार शाम 7 बजे CM निवास पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से सलाह करके रखी गई थी। हम वहां देर रात तक इंतजार करते रहे, लेकिन मुख्यमंत्री के समर्थक विधायक नहीं पहुंचे। उन्होंने कहा कि वह घर बैठ कर हाईकमान को चैलेंज कर रहे है।

शहीद भगत सिंह के नाम पर हुआ चंडीगढ़ एयरपोर्ट, PM मोदी की घोषणा के बाद पंजाब में सियासत तेज

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *