⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 166 शब्द|📅 27 Sep 2022
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: 1997 बैच के आईएएस अधिकारी राहुल भंडारी, जो इस समय तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण के प्रमुख सचिव के तौर पर तैनात हैं, ने आज प्रमुख सचिव सूचना एवं लोक संपर्क और ख़ाद्य, सिवल सप्लाई और उपभोक्ता मामले का अतिरिक्त चार्ज संभाल लिया है।
ये भी पढ़ें: जालंधर के करोड़पति का कारनामा, केएल सहगल मैमोरियल के नाम पर सरकारी जमीन हथियाई
दोनों विभागों का पद संभालने के उपरांत प्रमुख सचिव राहुल भंडारी ने डायरैक्टर सूचना एवं लोक संपर्क सोनाली गिरी और ख़ाद्य, सिवल सप्लाई और उपभोक्ता मामले के डायरैक्टर घनश्याम थोरी के साथ मीटिंगें करके दोनों विभागों से सम्बन्धित अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा की।
ये भी पढ़ें: LPU में छात्र ने की आत्महत्या, सैकड़ों छात्र सड़क पर उतरे
प्रमुख सचिव ने कहा कि वह पंजाब सरकार के लक्ष्यों और उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए विभागों के कामकाज में और कुशलता और पारदर्शिता लाने को मुख्य प्राथमिकता देंगे।
पंजाब में 9 लाख रुपए की लूट, CCTV कैमरे में कैद हुए लुटेरे








