Jalandhar News: कांग्रेस के पूर्व विधायकों के चहेते अफसर बने निगम कमिश्नर के ‘सलाहकार’, निगम चुनाव में AAP की नैया डुबाने को रची जा रही है बड़ी साजिश, AAP के दोनों MLA बेबस

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 389 शब्द|📅 28 Sep 2022

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: नगर निगम (MC Election) चुनाव सिर पर है। एसे में आम आदमी पार्टी (AAP) पूरी ताकत लगा रही है कि शहरी वोटर उनके साथ जुड़े। लेकिन जालंधर नगर निगम (Municipal Corporation Jalandhar) में एक बड़ा ही खेल चल रहा है। खेल यह है कि कांग्रेस (Congress) के पूर्व विधायकों के करीबी अधिकारी नगर निगम की अहम कुर्सी पर बैठकर शहर में कुछ ऐसा करवाने जा रहे हैं, जिससे शहर के लोग परेशान हों और AAP के खिलाफ हो जाएं, जिससे निगम चुनावों में सीधा फायदा कांग्रेस को मिल सके।

ये भी पढ़ें: जालंधर के दुकानदारों पर आफत बरसाने जा रहे हैं निगम कमिश्नर

पंजाब में भले ही सत्ता परिवर्तन हो गया है औऱ सूबे में AAP की सरकार है। लेकिन जालंधर नगर निगम में अभी कांग्रेसियों और उनके चहेते अधिकारियों का ही राज चल रहा है। पूर्व विधायकों के कुछ चहेते अफसर आजकल निगम कमिश्नर दविंदर सिंह के ‘सलाहकार’ बन गए हैं। जिससे कमिश्नर को ऐसी सलाह दी जा रही है कि शहर में पब्लिक परेशान हो और AAP के विधायक रमन अरोड़ा और शीतल अंगुराल के खिलाफ हो। एसे में AAP का निगम चुनाव जीतना मुश्किल हो सकता है।

जालंधर सैंट्रल हलके के विधायक रमन अऱोड़ा और वेस्ट हलके के विधायक शीतल अंगुराल चाहकर भी नगर निगम के उन अधिकारियों को नहीं हटवा पा रहे हैं, जो अंदरखाते अभी भी कांग्रेस के नेताओं और पूर्व विधायकों के एजैंट के रूप में काम कर रहे हैं। हैरानी की बात तो यह कि निगम कमिश्नर भी पूर्व विधायकों के चहेते अधिकारियों पर पूरी तरह से निर्भर हो गए हैं। जिससे कांग्रेसी नेताओं के चहेते अफसर AAP के दोनों विधायकों की किरकिरी करवाने की बड़ी साजिश रच रहे हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के करोड़पति का कारनामा, केएल सहगल मैमोरियल के नाम पर सरकारी जमीन हथियाई

हालांकि मेयर जगदीश राजा आजकल शांत हैं। हैरानी की बात तो यह है कि कमिश्नर दविंदर सिंह कुछ दिन पहले जहां पूर्व विधायक के चहेते अफसरों को हटाने के लिए मोर्चा खोले हुए थे, वहीं अब इन्हीं अधिकारियों पर पूरी तरह से निर्भर हो गए हैं। जिससे नगर निगम में कांग्रेस के पूर्व विधायकों के कहे अनुसार ही काम हो रहा है। आने वाले दिनों में इसका खामिजाया आम आदमी पार्टी को भुगतना पड़ सकता है।

नवरात्रि के नौ दिन करें इन रंगों का उपयोग, मां दुर्गा होंगी प्रसन्न

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *